&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jaipur News: DRI ने सोना तस्करों के खिलाफ जयपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी 4 सोना तस्करों को गिरफ्तार किया. डीआरआई (राजस्व आसूचना निदेशालय) टीम ने सोना तस्करी की कार्रवाई को अंजाम देते हुए करीब 1300 ग्राम तस्करी का सोना पकड़ा है. सोने की बाजार कीमत करीब 1 करोड़ 26 लाख रुपये बताई जा रही है.
तस्करी में शामिल पैसेंजर अपने कपड़ों में पेस्ट के रूप में छिपाकर रियाद से अहमदाबाद एयरपोर्ट से सोना लेकर आए थे. सोने को 3 अन्य व्यक्तियों के साथ कुचामन–डीडवाना राजस्थान लाया जा रहा थालेकिन DRI की टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 सोना तस्करों को धर दबोचा और आरोपियों से तस्करी का सोना बरामद किया.
विभाग ने इस सोना तस्करी के मामले में पैसेंजर सहित चारों व्यक्तियों को गिरफ्तार करके आज आर्थिक अपराध न्यायालय जोधपुर के समक्ष पेश किया, जहां कोर्ट ने आरोपियों को 11 जुलाई तक जेल भेजा., सोना तस्करी में शामिल सभी व्यक्ति शेरानी आबाद, डीडवाना, नागौर निवासी बताए जा रहे हैं. सोना तस्करी के मामले में विभागीय जांच जारी है. डीआरआई टीम की पिछले 5 दिन में यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है.
पढ़ें जयपुर की एक और खबर
LPG Cylinder Price Cut: राजस्थान में घटे गैस सिलेंडर के दाम, आज से इतने रुपये मिलेगा सस्ता
राजस्थान में तेल एवं गैस कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में राहत दी है. आज से 19 किलो वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 58 रुपये घटा दी गई है. अब यह सिलेंडर 1751.50 रुपये की जगह 1693.50 रुपये में मिलेगा. हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
राजस्थान में तेल एवं गैस कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में राहत दी है. आज से 19 किलो वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 58 रुपये घटा दी गई है. अब यह सिलेंडर 1751.50 रुपये की जगह 1693.50 रुपये में मिलेगा. हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!