जयपुर एयरपोर्ट से शुरू हुईं 5 नई फ्लाइट्स, रेलवे ने बढ़ाया ट्रेनों का किराया, जानें कितने चुकाने होंगे

Jaipur News: राजस्थान में हवाई और रेल सेवाओं में बदलाव देखा जा रहा है. एक तरफ जहां जयपुर एयरपोर्ट पर रनवे नोटम में बदलाव किया गया है. 3 माह बाद अब जयपुर एयरपोर्ट पर दिन की अवधि में भी फ्लाइट संचालित होंगी. वहीं दूसरी तरफ रेलवे प्रशासन ने ट्रेनों में के किराए में आंशिक बढ़ोतरी की है. क्या हुए हैं बदलाव, यह रिपोर्ट पढ़िए-
 

जयपुर एयरपोर्ट से शुरू हुईं 5 नई फ्लाइट्स, रेलवे ने बढ़ाया ट्रेनों का किराया, जानें कितने चुकाने होंगे
Image Credit: jaipur airport

Jaipur News: जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से तीन माह बाद एक बार फिर से दिन के समय फ्लाइट संचालित हो सकेंगी. पिछले 3 माह से जयपुर एयरपोर्ट पर दिन में नोटम तो नहीं था, लेकिन फ्लाइट संचालित नहीं हो पा रही थीं. सुबह साढ़े 9 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक साढ़े आठ घंटे की अवधि में मात्र 2 फ्लाइट संचालित हो रही थीं. लेकिन अब आज से दिन में इस अवधि में 16 फ्लाइट संचालित हो सकेंगी. वहीं नोटम के समय में बदलाव किया गया है.

अब तक दिन में दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक नोटम था और इस अवधि में कोई फ्लाइट संचालित नहीं हो सकती थी. लेकिन अब नोटम मात्र 2 घंटे के लिए रहेगा. जयपुर एयरपोर्ट पर अब दोपहर ढाई बजे से शाम साढ़े 4 बजे तक ही नोटम रहेगा. इसके अलावा जयपुर एयरपोर्ट से आज से 5 नई फ्लाइट शुरू हुई हैं. इनमें 2 फ्लाइट मुम्बई, एक पुणे, एक कोलकाता और एक फ्लाइट सूरत के लिए शुरू हुई है.

Add Zee News as a Preferred Source


जयपुर एयरपोर्ट से शुरू हुई नई फ्लाइट्स
- सुबह 9:50 बजे कोलकाता के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट IX-1956

- दोपहर 12:35 बजे पुणे के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट IX-2712
- दोपहर 12:55 बजे मुम्बई के लिए इंडिगो फ्लाइट 6E-2719

- दोपहर 1:35 बजे मुम्बई के लिए एयर इंडिया फ्लाइट AI-612
- दोपहर 2:25 बजे सूरत के लिए इंडिगो फ्लाइट 6E-715 हो रही शुरू

- 5 नई फ्लाइट बढ़ने से एयरपोर्ट से रोज 59 फ्लाइट होंगी संचालित

ट्रेनों में सफर करना थोड़ा महंगा हुआ
वहीं ट्रेनों में सफर करना थोड़ा महंगा हुआ है. रेलवे प्रशासन ने ट्रेनों में एसी क्लास में 2 पैसे प्रति किमी तक किराए की बढ़ोतरी की है. जयपुर से मुंबई जाने के लिए अब 25 रुपए किराया बढ़ा है. इसी तरह भोपाल जाने के लिए 15 रुपए अतिरिक्त लगेंगे. जयपुर से दिल्ली जाने के लिए सैकंड एसी में 10 रुपए बढ़ेंगे. उत्तर-पश्चिम रेलवे की कुल 396 सुपरफास्ट और मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में किराया बढ़ाया गया है. न्यूनतम 5 रुपए से लेकर अधिकतम 100 रुपए तक किराया बढ़ेगा.

ट्रेन किराए में बदलाव
- साधारण श्रेणी ट्रेन में साधारण कोच में 500 किमी तक कोई वृद्धि नहीं
- 501 से 1500 किमी तक के लिए 5 रुपए बढ़ाए जाएंगे
- वहीं 2500 किमी तक दूरी के लिए 10 रुपए बढ़ेंगे
- 2501 से 3000 किमी दूरी के लिए 15 रुपए की होगी बढ़ोतरी
- साधारण ट्रेनों में स्लीपर प्रथम श्रेणी में प्रति किमी 0.5 पैसे की वृद्धि
- मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में एसी की सभी श्रेणियों में बढ़ाया गया किराया
- स्लीपर और प्रथम श्रेणी में 1 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी
- एसी चेयर कार, एसी 3-टियर/3-इकोनॉमी, एसी 2-टियर और
- एसी फर्स्ट/एग्जीक्यूटिव क्लास/एग्जीक्यूटिव अनुभूति में बढ़ा किराया
- एसी की सभी श्रेणियों में 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी


रेलवे प्रशासन ने कहा है कि राजधानी, शताब्दी, दुरंतो, वंदे भारत, तेजस, हमसफर, अमृत भारत, महामना, गतिमान, अंत्योदय, जन शताब्दी, युवा एक्सप्रेस, एसी विस्टाडोम कोच, अनुभूति कोच और साधारण गैर-उपनगरीय ट्रेनों में किराए की बढ़ी हुई दरें लागू होंगी. हालांकि सहायक शुल्कों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. आरक्षण शुल्क, सुपरफास्ट अधिभार और अन्य शुल्क यथावत रहेंगे. बढ़ा हुआ किराया 1 जुलाई के बाद बुक होने वाले टिकटों पर ही लगेगा, वहीं 1 जुलाई से पहले जारी टिकटों पर कोई समायोजन शुल्क नहीं लगेगा.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव ज़ी राजस्थान न्यूज में सीनियर सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. वह राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हैं. इन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. करियर की शुरूआत इन्होंने डिजिटल मीडिया से की थी. 8 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. इससे पहले Newstrack और ETV Bharat में भी सेवाएं दे चुकी हैं. हेडलाइन, एडिटिंग और कंटेंट पैकेजिंग इनकी खासियत है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट पॉलिटिकल क्राइसिस और राजस्थान कोरोना क्राइसिस समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.