Jaipur News: श्याम नगर में चोरी की कोशिश नाकाम, रंगे हाथों गिरफ्तार हुआ आरोपी

Jaipur News: जयपुर जिले में श्याम नगर थाना इलाके में आज सुबह गश्त के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को थड़ी का ताला तोड़ते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया. जब मौके पर पहुंचकर जांच की गई, तो आरोपी के पास से पेचकस, प्लास और पाना बरामद हुआ.

Jaipur News: श्याम नगर में चोरी की कोशिश नाकाम, रंगे हाथों गिरफ्तार हुआ आरोपी

Jaipur News: राजस्थान के जयपुर जिले में श्याम नगर थाना इलाके में आज सुबह गश्त के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को थड़ी का ताला तोड़ते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया. आरोपी की पहचान राकेश के रूप में हुई है. 

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

श्याम नगर थाना अधिकारी दलवीर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को गश्त के दौरान संदिग्ध हरकतें दिखीं. जब मौके पर पहुंचकर जांच की गई, तो आरोपी के पास से पेचकस, प्लास और पाना बरामद हुआ.

पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर राकेश ने ताला तोड़ने की बात कबूल की. इसके बाद उसे थाने लाया गया और राजकोप एप्लीकेशन पर उसकी फोटो डाली गई. जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ. जांच के दौरान पता चला कि राकेश पहले से ही 12 आपराधिक मामलों में वांछित था.

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया और सलाखों के पीछे भेज दिया. पुलिस अधिकारियों का मानना है कि राकेश से पूछताछ के दौरान और भी चोरियों और अपराधों का खुलासा हो सकता है. इस मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी का किसी बड़े गिरोह से संबंध तो नहीं है.

पढ़ें एक और बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ जिले की कनेरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 क्विंटल 2 किलो 150 ग्राम अवैध अफीम जब्त की है. पुलिस ने काले रंग की बिना नंबर की महिंद्रा थार जीप में अफीम तस्करी करते हुए आरोपी भंवरलाल धाकड़ को गिरफ्तार किया है. भंवरलाल मध्य प्रदेश के नीमच जिले में तस्करी के मामले में वांछित था. 

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देश पर एएसपी सरिता सिंह और डीएसपी बद्रीलाल राव के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई. नाकाबंदी के दौरान गाड़ी को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें दो स्टील डिब्बों और तीन बैग में भरी 33 प्लास्टिक थैलियों में अफीम मिली. पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Trending news