ब्रेन डेथ के बाद परिजनों ने लिया साहसिक निर्णय, तीन लोगों को अंगदान से दी नई जिंदगी

Jaipur News: जयपुर जिले में हरमाड़ा इलाके में राजावास के पास सड़क हादसे में दो भाई घायल हो गए थे. सिर में चोट लगने के कारण 19 साल के रोहन शर्मा को चिकित्सकों ने ब्रेन डेथ घोषित कर दिया था.

ब्रेन डेथ के बाद परिजनों ने लिया साहसिक निर्णय, तीन लोगों को अंगदान से दी नई जिंदगी
Image Credit: Jaipur NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Jaipur News: राजस्थान के जयपुर जिले में हरमाड़ा इलाके में राजावास के पास सड़क हादसे में दो भाई घायल हो गए थे. सिर में चोट लगने के कारण 19 साल के रोहन शर्मा को चिकित्सकों ने ब्रेन डेथ घोषित कर दिया था. इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया.

मृतक रोहन सामोद इलाके के गागोरियों की ढाणी का निवासी था. पूर्व विधायक रामलाल शर्मा भी आज SMS अस्पताल पहुंचे. शोक संतृप्त परिवार को ढांढस बंधाया. रोहन शर्मा के ब्रेन डेड होने पर परिजनों में आज एक साहसिक कदम उठाकर अंगदान करने का फैसला लिया.

Add Zee News as a Preferred Source

रोहन शर्मा का 24 अगस्त को ट्रॉमा सेंटर में इलाज शुरू हुआ था. इलाज के दौरान ब्रेन डेड घोषित किए जाने के बाद परिजनों ने साहसिक फैसला लेते हुए अंगदान की सहमति दी. जिसे तीन लोगों को नया जीवन मिला. रोहन की दोनों किडनी और लीवर को तीन अलग-अलग मरीजों को ट्रांप्लांट किया गया है.

रोहन के जाने के बाद परिवार का तो दीपक बुझ गया, लेकिन जाते-जाते रोहन ने तीन मरीजों को नया जीवन दे दिया और उनके तीन बुझते दीपकों को अंग देकर रोशन कर दिया. परिजनों का ये फैसला न केवल पीड़ित परिवारों के लिए राहत लेकर आया. समाज में मानवता और परोपकार की मिसाल भी कायम कर गया.

इधर रोहन का आज राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. अंतिम संस्कार में पूर्व विधायक रामलाल शर्मा सहित तहसीलदार विजय पाल बिश्नोई सहित राजस्व विभाग के अधिकारी, सामोद थाना पुलिस भी अंतिम संस्कार में शामिल हुई. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More