Rajasthan Dairy Scheme: अब हर महीने मिलेगी मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना की राशि

Jaipur News: पशुपालकों को राहत देते हुए मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना के तहत अब उन्हें हर महीने सहायता राशि मिलेगी. सचिवालय में आयोजित डेयरी विभाग की समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया. बैठक की अध्यक्षता कर रहे मंत्री जोराराम कुमावत ने यह भी स्पष्ट किया कि जनवरी से मार्च 2025 तक की राशि इस सप्ताह में वितरित कर दी जाएगी, जबकि अप्रैल से जून तक की राशि जुलाई के अंत तक जारी कर दी जाएगी. 
 

Rajasthan Dairy Scheme: अब हर महीने मिलेगी मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना की राशि

Jaipur News: मंत्री जोराराम कुमावत ने बताया कि वर्ष 2024-25 के लिए योजना में 600 करोड़ का प्रावधान था, जिसे संशोधित कर 500 करोड़ किया गया, जिसमें से अब तक 468.32 करोड़ रुपये जारी हो चुके हैं. केवल 12.27 करोड़ रुपए कोषागार जयपुर में भुगतान के लिए लंबित हैं, जबकि शेष 19.41 करोड़ ईआरपी सॉफ्टवेयर प्रविष्टि के बाद भुगतान को भेजे जाएंगे. आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 650 करोड़ का प्रावधान किया गया है, जिसमें से अब तक 122.27 करोड़ रुपए स्वीकृत हो चुके हैं.

बैठक में बताया गया कि पन्नाधाय बाल गोपाल योजना के तहत प्रदेश के 66 हजार स्कूलों में मिड डे मील के लिए आरसीडीएफ को मिल्क पाउडर आपूर्ति का ऑर्डर प्राप्त हो चुका है. पहले चरण में 3700 मीट्रिक टन पाउडर की आपूर्ति की जाएगी, जिससे 60 लाख बच्चों को लाभ मिलेगा. मुख्यमंत्री अमृत आहार योजना के तहत 62 हजार आंगनबाड़ी केंद्रों में 10 लाख बच्चों को दूध पहुंचाने के लिए 1400 मीट्रिक टन पाउडर की आपूर्ति की जा रही है.

मंत्री कुमावत ने आरसीडीएफ और अन्य डेयरी संघों में 504 पदों की भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने के निर्देश दिए. यह भर्ती राजस्थान सहकारी भर्ती बोर्ड के माध्यम से जुलाई के पहले पखवाड़े में शुरू होगी. साथ ही नवगठित दुग्ध संघों (जैसलमेर, राजसमंद, बारां) में 106 नए पद और घाटे से उभर चुके 9 दुग्ध संघों में 390 पदों के लिए भी प्रस्ताव भेजे जाएंगे. गुजरात बॉर्डर से सटे उदयपुर, बांसवाड़ा, रानीवाड़ा-जालौर और बाड़मेर के दुग्ध संघों को मजबूत करने के लिए अलग नीति बनेगी. इन क्षेत्रों में प्रोसेसिंग प्लांट्स का उन्नयन, पशुपालकों को प्रति लीटर अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि और बीमा योजनाओं में प्रीमियम छूट जैसे लाभ दिए जाएंगे.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

कुमावत ने बताया की डेयरी मंत्री ने बताया कि जयपुर, सीकर, भरतपुर और टोंक दुग्ध संघों की 48 महिला सचिवों को गुजरात की बनास डेयरी में 4 से 6 जुलाई तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा. बैठक में मानसून सत्र में वृक्षारोपण, कैटल फीड प्लांट्स का संचालन, दुग्ध संघों की आर्थिक स्थिति, गोबर से जैविक खाद निर्माण, राजसमंद डेयरी प्लांट और भीलवाड़ा के प्रोजेक्ट्स की प्रगति सहित बजट घोषणाओं की समीक्षा की गई. बैठक में आरसीडीएफ की एमडी श्रुति भारद्धाज, महाप्रबंधक संतोष कुमार शर्मा, वित्तीय सलाहकार डॉ. आकाश आला, मार्केटिंग असिस्टेंट मैनेजर दामोदर सिंह देवल और राजेश सांगानेरिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें-

Trending news