Trending Photos

Jaipur News : राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने जयपुर में मीडिया से बात करते हुए कहां कि मणिशंकर के बयान फ्रस्ट्रेशन की पराकाष्ठा है. दरअसल मणिशंकर अय्यर ने पूर्व पीएम राजीव गांधी की शिक्षा पर सवाल खड़े किये थे. एक इंटरव्यू के दौरान अय्यर ने कहा था कि आश्चर्य है इतने कमजोर एजुकेशन रिकॉर्ड वाले व्यक्ति को प्रधानमंत्री कैसे बनाया गया.
अय्यर के इस इंटरव्यू को बीजेपी नेता अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया था. वीडियो में अय्यर ये भी कहते सुने गए कि जब राजीव प्रधानमंत्री बने तब मैंने सोचा ये एयरलाइन पायलट है.दो बार फेल हो चुका है. ऐसा व्यक्ति प्रधानमंत्री कैसे बन सकता है.
इसी बयान पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि राजीव गांधी पर मणिशंकर अय्यर के बयान निंदनीय हैं, निंदनीय हैं, निंदनीय हैं. कौन किस कॉलेज में फेल–पास होता है ? उससे पीएम या मंत्री बनने का क्या वास्ता है ? यह तो फ्रस्ट्रेशन की पराकाष्ठा है. जीवन में जब इतना फ्रस्ट्रेशन आ चुका है.
गहलोत ने कहा कि उस व्यक्ति को खुद पर नहीं होता, कि वह क्या बोल रहा है ? कोई सिरफिरा व्यक्ति ही ऐसा बोल सकता है. राजीव गांधी के समय जो कानून बने, वे भारतीय इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखे जाएंगे.
इधर जयपुर में कॉन्स्टिट्यूशन क्लब को लेकर भी गहलोत ने सवाल खड़े कर दिए हैं और स्पीकर ओम बिरला से उद्घाटन कार्यक्रम का हिस्सा नहीं बनने की बात कही है. गहलोत ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किया. यहां पढ़े पूरी खबर
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!