Jaipur News: बाबा रामदेव मेले में नेत्रकुंभ का आयोजन! 1.25 लाख से अधिक लोगों को निःशुल्क उपचार मिलेगा. 1 अगस्त से 2 सितम्बर तक पोकरण में आयोजित इस शिविर में प्रतिदिन 4-5 हजार श्रृद्धालुओं की नेत्र जाँच और उपचार किया जाएगा.
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Jaipur News: बाबा रामदेव मेले में नेत्रकुंभ का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें 1.25 लाख से अधिक लोगों को निःशुल्क उपचार मिलेगा. पोकरण में 1 अगस्त से 2 सितम्बर तक आयोजित होने वाले इस नेत्र जाँच उपचार शिविर के लिए लगभग 6 एकड़ भूमि पर सात जर्मन हैंगर बनाए जाएंगे.
इनमें 50 ओ.पी.डी., चश्माघर, रिशेप्शन हॉल, चिकित्सक व स्टॉफ आवास और भोजन की व्यवस्था होगी. प्रतिदिन 4-5 हजार श्रृद्धालुओं की नेत्र जाँच, दवा वितरण और चश्मा बनाकर देने की व्यवस्था की जाएगी. इस शिविर का आयोजन सक्षम संस्था जयपुर, राजस्थान सरकार और अन्य संस्थाओं के सहयोग से किया जाएगा.
आगामी लोक देवता बाबा रामदेव मेला, रूणीचा, पोकरण में 1 अगस्त से 2 सितम्बर तक एक विशाल नेत्र जाँच और उपचार शिविर का आयोजन होने जा रहा है. यह शिविर सक्षम संस्था जयपुर, राजस्थान सरकार और अन्य संस्थाओं के सहयोग से आयोजित किया जाएगा. लगभग 6 एकड़ भूमि पर सात जर्मन हैंगर बनाए जाएंगे, जिनमें 50 ओ.पी.डी., चश्माघर, रिशेप्शन हॉल, चिकित्सक और स्टॉफ आवास के साथ-साथ भोजन की व्यवस्था भी होगी.
इस मेगा कैम्प में प्रतिदिन 4-5 हजार श्रृद्धालुओं की नेत्र जाँच, दवा वितरण और चश्मा बनाकर देने की व्यवस्था की जाएगी. खास बात यह है कि इस नेत्रकुम्भ शिविर का लक्ष्य 1.25 लाख लोगों की नेत्र जाँच और दवा वितरण के साथ-साथ लगभग 1 लाख लोगों को हाथों-हाथ चश्मा उपलब्ध कराने का रखा गया है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!