&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jaipur News: जटपुर में बस्सी के कानोता इलाके में ढूंढ़ नदी के बहाव क्षेत्र की गोचर भूमि पर अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयासों को ग्रामीणों ने नाकाम कर दिया. भाजपा नेता एवं पूर्व सरपंच कमलेश शर्मा के नेतृत्व में ग्रामीणों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर भूमाफियाओं को खदेड़ दिया. जिसके बाद वे तीन बाइक और दो जेसेबी छोड़कर भाग गए.
पुलिस ने की कार्रवाई
ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और जेडीए अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने दो जेसीबी और तीन बाइक जब्त कर लिया.जानकारी के अनुसार यहां ढूंढ़ नदी के बहाव क्षेत्र में गोचर भूमि है, जो राजस्व रिकॉर्ड में जेडीए के नाम से दर्ज है.वहीं ग्रामीणों के अनुसार यहां किए जा रहे अतिक्रमण के संबंध में मुख्यमंत्री व जेडीए प्रशासन को पहले ही अवगत कराया जा चुका था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई.
विरोध के बाद माफिया भागे
स्थानीय लोगों द्वारा समझाने पर भी जब भूमाफिया नहीं माने, तो बड़ी संख्या में ग्रामीण एकजुट हो गए. ग्रामीणों के विरोध के बाद भूमाफिया मौके से भाग निकले. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि ढूंढ़ नदी के बहाव क्षेत्र में किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!