BJP के ही पार्षदों ने अपनी ही मेयर के खिलाफ खोला मोर्चा, बोले- मांगें नहीं मानी तो भूख हड़ताल करेंगे

Jaipur News: राजस्थान में जयपुर नगर निगम हेरिटेज में बीजेपी पार्टी के ही पार्षदों ने अपनी ही मेयर कुसुम यादव और कमिश्नर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.  भ्रष्टाचार और विकास कार्य ठप होने के आरोप लगाते हुए 20 से ज्यादा बीजेपी पार्षद निगम मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं. 

BJP के ही पार्षदों ने अपनी ही मेयर के खिलाफ खोला मोर्चा, बोले- मांगें नहीं मानी तो भूख हड़ताल करेंगे
Image Credit: jaipur news

Jaipur News: जयपुर नगर निगम हेरिटेज में बीजेपी पार्टी के ही पार्षदों ने अपनी ही मेयर कुसुम यादव और कमिश्नर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. भ्रष्टाचार और विकास कार्य ठप होने के आरोप लगाते हुए 20 से ज्यादा बीजेपी पार्षद निगम मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं. पार्षदों ने यहां तक चेतावनी दी है कि मांगें नहीं मानी गईं तो भूख हड़ताल भी करेंगे.

निगम मुख्यालय में बीजेपी चेयरमैन और 20 से ज्यादा पार्षद भ्रष्टाचार और अव्यवस्थाओं के खिलाफ धरने पर बैठ गए. पार्षदों ने यहां तक कि मेयर और कमिश्नर की सद्बुद्धि के लिए भजन-कीर्तन तक किए. बीजेपी पार्षद सुभाष व्यास ने आरोप लगाया कि मौजूदा बोर्ड में 100 करोड़ रुपए की सीतारामपुरा बस्सी की सरकारी जमीन पर फर्जी पट्टे जारी कर बड़ा घोटाला किया गया है. व्यास ने कहा मेयर कुसुम यादव को पहले ही इस पर सचेत किया गया था. उन्होंने भरोसा दिलाया था कि गलत पट्टा पास नहीं होगा, लेकिन आखिरकार भ्रष्टाचार करके फर्जी पट्टे जारी कर दिए गए. इसमें जिन-जिन के हस्ताक्षर हैं, उन सबके खिलाफ निष्पक्ष एजेंसी से जांच होनी चाहिए और गलत पट्टे तत्काल निरस्त होने चाहिए.

Add Zee News as a Preferred Source

पूर्व कमिश्नर अरुण कुमार हसीजा ने हर पार्षद के वार्ड में एक-एक करोड़ रुपए के विकास कार्य स्वीकृत किए थे, लेकिन निवर्तमान कमिश्नर निधि पटेल ने सारे कार्य रोक दिए. इतना ही नहीं, पार्षदों को दिए गए सफाईकर्मी भी हटा लिए गए, जिससे वार्डों की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है. धरने पर बैठे पार्षदों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, वे मुख्यालय पर जमे रहेंगे. यहां तक कि भूख हड़ताल करने की भी घोषणा की गई है.

धरने में चेयरमैन अंशुल शर्मा, चेयरमैन ज्योति चौहान, चेयरमैन संतोष तंवर, चेयरमैन विक्रम सिंह, चेयरमैन हेमेन्द्र शर्मा, चेयरमैन सुरेश नावरिया, चेयरमैन बबीता तंवर, चेयरमैन उत्तम शर्मा, भाजपा पार्षद सुभाष व्यास, भाजपा पार्षद श्याम सुंदर सैनी, माणक शर्मा, राहुल शर्मा, राजेश कुमावत धरने में शामिल रहे.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jaipur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More