Jaipur: 10 से 14 अगस्त तक BJP घर-घर फहराएगी तिरंगा, शौर्य और शहादत को करेंगे सलाम

Rajasthan Politics: राजस्थान में बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और हर घर तिरंगा अभियान के प्रदेश संयोजक अशोक परनामी ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर बीजेपी इस बार स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा अभियान चलाएगी. अभियान के तहत 10 से 14 अगस्त तक जिला और मंडल स्तर पर बीजेपी कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा निकालेंगे.

Jaipur: 10 से 14 अगस्त तक BJP घर-घर फहराएगी तिरंगा, शौर्य और शहादत को करेंगे सलाम
Image Credit: Operation Sindoor

Jaipur News: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद बीजेपी लोगों में राष्ट्रभक्ति और देश प्रेम का जज्बा जगाएगी. भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाएंगे और तिरंगा फहराएंगे. इसके लिए बीजेपी 10 से 14 अगस्त तक 'हर घर ति​रंगा यात्रा' निकालेगी. इस दौरान सैनिकों के शौर्य और शहादत को भी सलाम किया जाएगा.

बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और हर घर तिरंगा अभियान के प्रदेश संयोजक अशोक परनामी ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर बीजेपी इस बार स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा अभियान चलाएगी. अभियान के तहत 10 से 14 अगस्त तक जिला और मंडल स्तर पर बीजेपी कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा निकालेंगे. इस दौरान बीजेपी के सभी मंडलों में पैदल मार्च निकालने के साथ युवा मोर्चा की ओर से बाइल रैली निकाली जाएगी. उन्होंने बताया कि 13 से 15 अगस्त तक भाजपा कार्यकर्ता प्रत्येक घर, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा फहरायेंगे. इसके साथ ही 15 अगस्त की शाम को भाजपा कार्यकर्ता द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को ससम्मान उतारा भी जाएगा.

Add Zee News as a Preferred Source

अशोक परनामी ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता 12 से 14 अगस्त तक प्रदेश के सभी शहीद स्मारकों, शहीदों की प्रतिमाओं पर सफाई ​अभियान चलाया जाएगा. इसके साथ ही युद्ध वीरों, शहीदों के परिजनों को भाजपा कार्यकर्ता सम्मानित भी करेंगे और सीमावर्ती क्षेत्रों में सैन्य बटालियन के जवानों का भी सम्मान किया जाएगा. इसके साथ ही तिरंगा यात्रा में हमारे वीर शहीदों की ​तस्वीरें, हमारे सैन्य हथियारों की तस्वीरे हाथ में लेकर भारत माता के जयकारे लगाए जाएंगे.

कार्यशाला में मुख्यमंत्री करेंगे संबोधित
अशोक परनामी ने बताया कि अभियान को लेकर भाजपा की जिला, संभाग और प्रदेश स्तरीय टोली का गठन किया गया है. इस टोली की प्रदेश कार्यशाला 7 अगस्त को प्रदेश कार्यालय में आयोजित की जाएगी. इसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और मध्य प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का मार्गदर्शन प्राप्त होगा.

विभाजन विभीषिका की दिलाएंगे
परनामी ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के साथ भारतीय जनता पार्टी 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस भी मनाएगी. आजादी से पूर्व पाकिस्तान से भारत लौट रहे हिन्दुओं के साथ कत्लेआम, बलात्कार और हत्या जैसे वीभत्स दृश्यों को आज कोई भूल नहीं सकता. आज की युवा पीढ़ी को इन जघन्य अपराधों की जानकारी देने के लिए भाजपा विभीषिका दिवस मनाएगी. इस दिन भाजपा कार्यकर्ता मौन जुलूस निकालेंगे और मंडल एवं जिला स्तर पर संगोष्ठियां आयोजित कर युवाओं को पूर्व परिस्थितियों से अवगत करवाएंगे.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jaipur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव ज़ी राजस्थान न्यूज में सीनियर सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. वह राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हैं. इन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. करियर की शुरूआत इन्होंने डिजिटल मीडिया से की थी. 8 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. इससे पहले Newstrack और ETV Bharat में भी सेवाएं दे चुकी हैं. हेडलाइन, एडिटिंग और कंटेंट पैकेजिंग इनकी खासियत है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट पॉलिटिकल क्राइसिस और राजस्थान कोरोना क्राइसिस समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.