Jaipur News: नया शिक्षा सत्र शुरू हो चुका है लेकिन प्रदेश के 40 लाख बच्चों को पुस्तके नहीं मिलने से उन्हें स्कूल में बैठकर पुस्तकों का इंतजार करना पड़ रहा है. बच्चे स्कूल तो जा रहे हैं लेकिन पढ़ाई के लिए उन्हें कुछ नहीं मिल रहा.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jaipur News: प्रदेश में शिक्षा सत्र शुरू हुए 8 दिन हो गए लेकिन अभी भी स्कूलों में पाठ्य पुस्तक नहीं पहुंची. ऐसे में बच्चे स्कूल तो जा रहे हैं लेकिन पढ़ाई के लिए उन्हें कुछ नहीं मिल रहा, जिसका बड़ा कारण यह भी है कि इस वर्ष कक्षा 1 से 6 तक की सभी पाठ्य पुस्तकों में बदलाव कर दिया गया. ऐसे में नई पुस्तकें स्कूल नहीं पहुंचने के कारण शिक्षकों और बच्चों में ही में असमंजस की स्थिति बनी हुई है.
1 जुलाई से शिक्षा सत्र शुरू होने के बाद पिछले आठ दिनों से बच्चे स्कूल पहुंच रहे हैं लेकिन प्रदेश के 40 लाख बच्चों को पुस्तके नहीं मिलने से उन्हें स्कूल में बैठकर पुस्तकों का इंतजार करना पड़ रहा है. अधिकांश बच्चों को हर वर्ष आधी पुरानी और आधी नई पुस्तक मिलती थी ऐसे में जब तक नहीं पुस्तक नहीं आती तब तक पुरानी पुस्तकों से भी पढ़ाई का कार्य शुरू हो जाया करता था लेकिन इस बार पूरे सिलेबस में बदलाव के कारण नई पुस्तकें विद्यालय पहुंचने के बाद ही पढ़ाई का कार्य शुरू होगा.
मुख्य बिंदु
शिक्षा सत्र शुरू हुए बीते 8 दिन लेकिन नहीं मिली पाठ्य पुस्तकें.
प्रदेश के 30 हजार स्कूलों में नहीं पहुंची पाठ्य पुस्तकें.
हर वर्ष आधी नई व आधी पुरानी पुस्तकों का होता था वितरण.
लेकिन इस वर्ष कक्षा 1 से 6 के पाठ्यक्रम में किया बदलाव.
जिसके चलते कक्षा 6 तक के बच्चों को मिलेगी पूरी नई किताबें.
प्रदेश के 40 लाख बच्चों को हो रहा नई पुस्तक मिलने का इंतजार.
पाठ्य पुस्तक वितरण में देरी से बच्चों की पढ़ाई हो रही चौपट.
ऐसे में अब बदलाव के कारण पुस्तक अभी तक भी विद्यालय में नहीं पहुंची, जिसके चलते बच्चे पुस्तकों के इंतजार में बैठे हैं. पढ़ाई भी शुरू नहीं कर पा रहे हालांकि पाठ्य पुस्तकों का वितरण का कार्य शुरू हो चुका है और अधिकांश जिलों के पाठ्य पुस्तक मंडल पर किताबें पहुंच भी चुकी है लेकिन पाठ्य पुस्तक वितरण के पहले चरण का दौर लगभग खत्म होने की कगार पर है लेकिन स्कूलों में अभी भी पुस्तके नहीं पहुंची ऐसे में प्रदेश के 30 हजार स्कूलों के 40 लाख बच्चों की पढ़ाई चौपट होती नजर आ रही है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!