&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jaipur Gold Silver Price:जयपुर के सर्राफा बाजार में तीन दिनों तक लगातार तेजी के बाद आज सोने और चांदी की कीमतों में स्थिरता देखी गई. आज शुद्ध सोना 1,03,000 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 1,19,800 रुपये प्रति किलो पर स्थिर बनी हुई है. वहीं जेवराती सोना भी 96,100 रुपये प्रति दस ग्राम पर टिका हुआ है, जिसमें किसी तरह का उतार-चढ़ाव दर्ज नहीं किया गया.
सोना-चांदी के दाम स्थिर
सर्राफा व्यापारी पूरणमल सोनी के अनुसार, इस त्योहारी और शादी के सीजन में सोना-चांदी की मांग में खासा इजाफा हुआ है, जिसमें चांदी की मांग अपेक्षाकृत अधिक रही है. बीते तीन दिनों में सोने की कीमत में कुल 1100 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी, लेकिन आज बाजार स्थिर नजर आया.
चांदी ने नहीं तोड़ा 1 लाख का आंकड़ा
चांदी की बात करें तो पूरे सीजन में इसकी कीमत 1 लाख रुपये प्रति किलो से नीचे नहीं आई है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि निवेशकों का रुझान इस ओर ज्यादा है. घरेलू जरूरतों के साथ-साथ औद्योगिक क्षेत्रों में भी चांदी की खपत में वृद्धि देखने को मिली है.
अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर
वैश्विक आर्थिक अस्थिरता के बीच निवेशक सुरक्षित विकल्प के तौर पर सोना और चांदी को प्राथमिकता दे रहे हैं. बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में चांदी की मांग में और तेजी आ सकती है, और संभव है कि यह सोने से भी अधिक लोकप्रिय निवेश विकल्प बन जाए. वर्तमान स्थिरता के बावजूद, बाजार में निवेशकों की दिलचस्पी बनी हुई है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ेंRajasthan News और पाएंJaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!