&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jaipur News: राजस्थान के जयपुर में आमेर स्थित श्रीठाकुर सीताराम मंदिर मेहंदी का बास में राधाष्टमी का उत्सव बडे़ ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस मौके पर मंदिर के पुजारी ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि राधा बल्लभ के महाभिषेक के समय जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो गया.
साथ ही राधा बल्लभ और राधारानी का मनमोहक शृंगार किया गया. सुबह से लेकर देर रात्रि तक राधाष्टमी के जन्मोत्सव पर बधाइयों का क्रम जारी रहा. मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया और राधा बल्लभ महाराज एवं राधारानी का मनमोहक शृंगार किया गया. राधा कृष्ण की विशेष आरती के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ, जो देर रात तक चलता रहा.
पुजारी ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि हिंदू धर्म में राधाजी को सभी कामनाओं का साधन माना जाता है. इसलिए लोगों को राधाष्टमी का व्रत करने को कहा जाता है, जो भी व्यक्ति राधाष्टमी का व्रत करता है, उसकी सभी मनोकामना पूरी होती है और उसे धन-दौलत की कमी नहीं रहती ऐसा विधान है.
राधाजी अपने भक्तों के सभी मनोकामनाओं की पूर्ति करती हैं. इसके अलावा संतान के सुखद और दीर्घ जीवन के लिए भी राधाष्टमी का व्रत करना आवश्यक माना गया है. महिलाएं अखंड सौभाग्य के लिए भी यह व्रत करती हैं. मंदिर में शाम को महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया. इस अवसर पर कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!