Jaipur News : मंत्री झाबर सिंह खर्रा से मिलने जा रहे किसानों को पुलिस ने रोका, किसान बोले-आंदोलन होगा तेज

Jaipur News, Chomu : UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा से मिलने के लिए हरमाड़ा से तीन अलग अलग बसों में बैठकर किसान आ रहे थे, लेकिन 2 बसों को पानीपेच चौराहे पर और एक को खासा कोठी के पास रोक लिया गया है. जिसके बाद किसान खासा कोठी पुलिया के नीचे बैठकर प्रदर्शन करने लगे. 

Jaipur News : मंत्री झाबर सिंह खर्रा से मिलने जा रहे किसानों को पुलिस ने रोका, किसान बोले-आंदोलन होगा तेज
Image Credit: Jaipur News

Jaipur News : हरमाड़ा की नींदड़ आवासीय योजना में भूमि अवाप्ति के विरोध में किसान पिछले ढाई सौ दिनों से धरने पर बैठे हैं.JDA और मंत्रियों के साथ बैठकर किसने की कई बार वार्ता भी हुई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला. तीन दिन पहले किसान यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा से मिले थे. मंत्री खर्रा ने आज सोमवार को फिर से किसानों से बातचीत करने के लिए बुलाया था.

लेकिन आज किसानों को जयपुर में खासा कोठी और पानीपेच चौराहे पर ही पुलिस ने रोक लिया. किसान हरमाड़ा से तीन अलग-अलग बसों में बैठकर रवाना हुए थे. किसानों का आरोप है कि प्रशासन ने जानबूझकर उन्हें रोका ताकि उनकी बात मंत्री तक न पहुंचे.

Add Zee News as a Preferred Source

किसान लंबे समय से भूमि आवाप्ति को लेकर विरोध कर रहे हैं और आवाप्ति को निरस्त करने की मांग कर रहे हैं.उनका कहना है कि जबरन उनकी जमीन अधिग्रहित की जा रही है,किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही समाधान नहीं हुआ, तो वे आंदोलन तेज करेंगे.

क्या है नींदड़ योजना
दरअसल नींदड़ में जेडीए की अब तक की सबसे बड़ी आवासीय योजना सीकर रोड पर बनने जा रही है. जिसमें 6520 भूखंड होंगे. साथ ही 883 दुकानें और व्यवसायिक प्रतिष्ठान भी होंगे. इससे पहले जेडीए 1100 बीघा में कोई योजना नहीं लाया है.

क्या है विरोध की वजह
नींदड़ आवासीय योजना के विरोध के पीछे सबसे बड़ी वजह भूमि अधिग्रहण और पुनर्वास नीतियों को बताया जाता रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार ने उचित मुआवजना नहीं दिया और पुनर्वास के बिना ही उसकी जमीनें छीन ली हैं. वहीं कुछ लोगों का ये भी कहना है कि इससे पर्यावरण पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा , क्योंकि योजना के दौरान पेड़ कटेंगे और जल स्त्रोत दूषित होंगे.


राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jaipur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More