Jaipur News : कांग्रेस का पैदल मार्च, वोटर लिस्ट में चोरी का आरोप, डोटासरा, पायलट और जूली हुए शामिल

Jaipur News : राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज कांग्रेस ने पीसीसी से लेकर शहीद स्मारक तक पैदल मार्च किया और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन किया. जिसमें सचिन पायलट, गोविंद सिंह डोटासरा और टीका राम जूली भी मौजूद रहे.  
 

Jaipur News : कांग्रेस का पैदल मार्च, वोटर लिस्ट में चोरी का आरोप, डोटासरा, पायलट और जूली हुए शामिल
Image Credit: Jaipur News

Jaipur News : चुनाव आयोग की कथित वोट चोरी के खिलाफ आज कांग्रेस सड़क पर उतरी. पीसीसी से लेकर शहीद स्मारक तक कांग्रेस ने हल्ला बोला. कांग्रेस के मार्च में तमाम दिग्गज जुटे और उन्होंने केंद्र और चुनाव आयोग को आगाह किया कि कांग्रेस लोकतंत्र में वोट की अहमियत किसी भी सूरत में कम नहीं होने देगी.

पीसीसी में पहले कार्यकर्ता उमड़े, फिर नेताओं की बारी आई. चुनाव आयोग की कथित वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस ने राजस्थान में आंदोलन का आगाज किया. तमाम दिग्गज एक साथ पीसीसी से शहीद स्मारक की ओर बढ़े . केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को जमकर आड़े हाथ लिया गया.

Add Zee News as a Preferred Source

कई सीटों पर हुई वोट चोरी- डोटासरा

पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि भारत के मतदाता के वोट ताकत कांग्रेस पार्टी कम नहीं होने देगी. चाहे कितनी भी बड़ी लड़ाई क्यों न लड़नी पड़े. डोटासरा ने राजस्थान की भी कई सीटों पर वोट चोरी की आशंका जताई तो गहलोत ने भी चुनाव आयोग और केंद्र सरकार को जमकर आड़े हाथ लिया.जब से राहुल गांधी ने मतदाता सूचियों के कथित गड़बड़झाले को उजागर किया है, तब से कांग्रेस में जोश दिखाई पड़ रहा है, पार्टी को लगता है कि ये दांव भाजपा के लिए भारी पड़ सकता है. कांग्रेस इसके जरिये जनता के बीच फिर से जिंदा होने की कोशिश कर रही है. साथ ही वोट हटाने और वोट जोड़ने में भाजपा पर आरोपों की बौछार कर रही है.

सचिन पायलट ने रखी अपनी बात

सचिन पायलट से लेकर टीकाराम जूली तक तमाम नेताओं ने एक ही पते पर वोटरों का थोक पंजीकरण, बोगस वोटर्स, फर्जी पतों के साथ एक ही ईपीआईसी नंबरों का हवाला देते हुए, चुनाव आयोग पर बीजेपी के लिए वोट चोरी करने के गंभीर आरोप लगाये. इनमें राजस्थान की कोटा,जयपुर ग्रामीण,अलवर जैसी सीटों के चुनावी नतीजों में मिलीभगत की आशंका जताई.

बिहार के एसआईआर पर लगाये गंभीर आरोप

नेताओं ने बिहार के एसआईआर पर भी गंभीर सवाल खड़े किये और चुनाव आयोग से इसमें तत्काल दखल देने की मांग की. कांग्रेस ने चुनाव आयोग के खिलाफ कल प्रदेशभर में कैँडल मार्च निकालने का एलान किया है. साथ ही आंदोलन को,,, जिला और ब्लॉक लेवल पर धरने प्रदर्शनों की भी घोषणा की है. पार्टी इसे लेकर घर घर जाकर हस्ताक्षर अभियान चलाने की भी तैयारी कर रही है.

सुस्त कांग्रेस में जान फूंकने की कोशिश

राहुल गांधी के निशाने पर एक तरफ चुनाव आयोग है,,तो दूसरी तरफ मोदी सरकार, कांग्रेस इस मुददे को गरमाकर सुस्त कांग्रेसी कुनबे में नई जान फूंकना चाहती है. साथ ही देश की जनता से पार्टी हमदर्दी भी हासिल करना चाहती है. इसलिए अगले कई दिन वोट चोरी के आरोपों की गूंज देश के कोने कोने में सुनाई देती रहेगी. पर क्या देश की जनता कांग्रेस के दावों पर भरोसा कर पायेगी, ये देखना अभी बाकी है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jaipur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More