&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Alwar News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा हादसा हुआ जब एक तेज रफ्तार कार ने पुलिस वैन को टक्कर मार दी. इस टक्कर के बाद कार में आग लग गई और वैन पलट गई. हादसे में सात पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जयपुर रेफर किया गया है. घायलों में विकास और रिंकू नाम के पुलिसकर्मी शामिल हैं.
कार सवार लोग मुरादाबाद से जयपुर आ रहे थे, लेकिन हादसे के बाद कार पूरी तरह जलकर राख हो गई. गनीमत रही कि कार में सवार परिवार के सभी सदस्यों की जान बच गई. हादसे में लाखों रुपये की नकदी और कपड़े जलकर खाक हो गए. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है. यह हादसा रफ्तार और लापरवाही की एक मिसाल बन गया है.
अलवर जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पिनान के समीप मंगलवार को पुलिस की गाड़ी और दूसरी निजी गाड़ी में भीषण टक्कर हो गई. जिसमें सात पुलिस कर्मी सहित दस जने घायल हो गए. जिसमें डीग से जयपुर जा रहे पुलिसकर्मी घायल हो गए. जिनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है. जबकि उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद से जयपुर जा रहा परिवार भी दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया .और यह परिवार बाल बाल बचा .क्योंकि गाड़ी कई पलटा खाने के बाद उनकी गाड़ी में आग लग गई. मुरादाबाद से जयपुर जा रही गाड़ी में काफी संख्या में नगदी बताई गई है.
हालांकि इस नकदी को लेकर गाड़ी में सवार परिवार में ही विरोधी बयान भी सामने आया है .गाड़ी में सवार लोगों के अनुसार करीब 6 लाख की नगदी है. जबकि लोगों के अनुसार इसमें काफी नकदी बताई थी. जो 30 लाख से ऊपर हो सकती है. जो पूरी तरह जलकर राख हो गई. आग बुझने के बाद ही पता चलेगा. सूचना के बाद हाईवे पेट्रोलिंग टीम भी मौके पर पहुंची और घायलों को अलवर के लिए रेफर किया गया.
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से जयपुर जा रही गाड़ी के अचानक पिनान के पास ब्रेक फेल हो गए. और गाड़ी ने नियंत्रण खो दिया और अनियंत्रित होने के बाद वह गाड़ी एक दूसरी गाड़ी में टक्कर मारते हुए पलट गई .जिसमें चार बच्चे मौजूद थे .यह परिवार जयपुर जा रहा था .जबकि दूसरी गाड़ी डीग पुलिस लाइन से दोसा एक मुलाजिम को लेने जा रहे थे .और मुरादाबाद से जा रही गाड़ी ने इस पुलिस वाहन में टक्कर मार दि. इसमें 7 पुलिसकर्मी घायल हो गए. एक को गंभीर अवस्था में जयपुर के लिए रेफर किया गया है. बाकी दोनों गाड़ियों के घायलों को अलवर के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां युद्ध स्तर पर उनका इलाज चल रहा है.
पुलिस वैन में पुलिसकर्मी लक्ष्मण सिंह (40), विकास जाट, दुलीचंद (35), लोकेश यादव (30), सरदार सिंह (50) सहित सात जवान मौजूद थे. हादसे में सभी को गंभीर चोटें आईं. इनमें से रिंकू मीणा व विकास को प्राथमिक उपचार के बाद अलवर से जयपुर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.
वहीं, कार में मुरादाबाद निवासी गुलफाम (30), उनकी पत्नी हीना (28), चार बच्चे – अखलद (10), आहिल (8), विदुदू (6), अब्दुल्ला (4) और गुलफाम की साली साहिल सवार थे. हादसे में तीन लोगों को गंभीर चोट आई. जबकि तीन बच्चे सुरक्षित रहे. सभी घायलों को पहले पिनान अस्पताल लाया गया और फिर अलवर रेफर किया गया.
अलवर शहर कोतवाली के सहायक पुलिस इंस्पेक्टर इलियास खान ने बताया कि डीग जिले की पुलिस लाइन से 7 पुलिसकर्मी सरकारी वाहन से दोसा एक आरोपी को लेने जा रहे थे. रैनी थाना अंतर्गत पिनान के पास देहली मुंबई एक्सप्रेस वे पर दूसरी गाड़ी ने टक्कर मार दी .जिसमें एक पुलिसकर्मी विकास कुमार ज्यादा गंभीर घायल हुआ है. जिसको अलवर से जयपुर रैफर किया गया है. इसके अलावा दूसरा पुलिसकर्मी रिंकू ,लक्ष्मण, दुलीचंद ,लोकेश, शिवलाल और सरदार सिंह का इलाज अलवर के राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय में चल रहा है.
इधर , यूपी के मुरादाबाद से जयपुर जा रही KIA सोनेट गाड़ी में सवार गुलफाम ने बताया कि वह रिश्तेदारी में मुरादाबाद गए थे. आज सुबह जयपुर लौट रहे थे. तो रैनी के पास गाड़ी ओवर स्पीड हुई ,तो चालक ब्रेक लगाने की कोशिश की. लेकिन ब्रेक नहीं लगे और गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सामने वाली सरकारी गाड़ी में टक्कर मार दी. टक्कर लगने के बाद गाड़ी कई पलटी खा गई .पलटी खाने के बाद मैंने तुरंत ही गाड़ी का दरवाजा तोड़कर बाहर निकला. जब तक गाड़ी में आग लग चुकी थी. गाड़ी में चार बच्चे मौजूद थे. पत्नी और ड्राइवर भी इसमें शामिल था. इस गाड़ी में रीना, सबीना, गुलफाम अब्दुल सहित सात लोग मौजूद थे. गाड़ी में करीब काफी नकदी थी .
प्रारंभिक जानकारी में करीब 7 लाख से ऊपर का नगदी बताई जा रही है.वह भी जलकर राख हो गई.
इधर अलवर पहुंचने पर सभी घायलों का इलाज युद्ध स्तर पर शुरू हुआ. राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील चौहान ने सभी घायलों का इलाज करने के लिए डॉक्टरों की टीम को लगाया और उन्होंने बताया कि एक जाने के ज्यादा फैक्चर होने के कारण उसकी जयपुर रैफर किया गया है.
उसका इलाज अलवर में संभव नहीं है. बाकी की स्थिति सामान्य है.सभी का इलाज किया जा रहा है. और डॉक्टरों की स्पेशल टीम सभी घायलों का इलाज कर रही है. घटना के बाद दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित रहा. पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह हादसा रफ्तार और लापरवाही की एक और मिसाल बन गया. जिसमें सौभाग्य से सभी की जान बच गई. लेकिन 14 लोग घायल हो गए और लाखों रुपये का नुकसान हो गया.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jaipur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!