Jaipur News: बैंक डकैती प्रयास को विफल करने वाले कैशियर नरेंद्र से मिलने पहुंची दीया कुमारी, पूछा कुशलक्षेम

Jaipur News: जयपुर झोटवाड़ा थाना इलाके में बैंक में डकैती के प्रयास का मामला सामने आया. जयपुर की पंजाब नेशनल बैंक में घुसे लुटेरों ने जब कैशियर से तिजोरी की चाबियां मांगी तो उसने मना कर दिया. इसके चलते बदमाशों ने उसे गोली मार दी. इसके बाद वहां पर हंगामा हो गया.

Jaipur News: बैंक डकैती प्रयास को विफल करने वाले कैशियर नरेंद्र से मिलने पहुंची दीया कुमारी, पूछा कुशलक्षेम

Jaipur News: जयपुर में रविवार को उप मुख्य मंत्री दीया कुमारी मणिपाल हॉस्पिटल पहुंची. बैंक डकैती प्रयास को अपनी बहादुरी से विफल करने वाले और तीन गोली लगने से घायल हुए साहसी कैशियर नरेंद्र सिंह शेखावत से कुशलक्षेम पूछी. उप मुख्यमंत्री ने घायल नरेंद्र सिंह के स्वास्थ्य के संबंध में डाक्टर्स से जानकारी ली. दीया कुमारी ने परिजनों से भी मुलाकात की.

दरअसल हाल ही में जयपुर झोटवाड़ा थाना इलाके में बैंक में डकैती के प्रयास का मामला सामने आया. वारदात के बाद पूरे शहर में ए–श्रेणी की नाकाबंदी कराई गई. दरअसल, बैंक के अंदर घुस कैशियर को गोली मारने की बात सामने आई. वहीं, कैशियर नरेंद्र सिंह शेखावत की स्थिति बेहद नाजुक बताई जा रही थी. भीड़ द्वारा मौके पर एक बदमाश को दबोचे जाने की सूचना है, वहीं दूसरे बदमाश के मौके से फरार होने की जानकारी मिल रही है. 

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

पंजाब नेशनल बैंक में डकैती मामले में कैशियर नरेन्द्र शेखावत को गोली मारी गई. घायल नरेंद्र शेखावत को SMS ट्रॉमा सेंटर लाया गया, जहां उनका इलाज हो रहा है. बताया जा रहा है कि जयपुर की पंजाब नेशनल बैंक में घुसे लुटेरों ने जब कैशियर से तिजोरी की चाबियां मांगी तो उसने मना कर दिया. इसके चलते बदमाशों ने उसे गोली मार दी. इसके बाद वहां पर हंगामा हो गया. 

गोली मारकर भाग रहे बदमाश में से एक को वहां पर मौजूद स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया हालांकि पकड़ने के बाद भीड़ ने उसे जमकर पीटा भी लेकिन दूसरा लुटेरा फरार बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, घटनास्थल पर डीपी समेत कई अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद है फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया है.

Trending news