Jaipur News: आमेर महल में हथियों की सवारी कर रही आकर्षित, 7 साल में 2 लाख से ज्यादा रोटेशन

Jaipur News: यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज मॉन्यूमेंट्स सूची में शामिल राजस्थान का आमेर महल पर्यटकों की पहली पसंद बना है. आमेर फोर्ट की खूबसूरती को निहारने के लिए हर साल लाखों की संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक जयपुर पहुंचते हैं.

Jaipur News: आमेर महल में हथियों की सवारी कर रही आकर्षित, 7 साल में 2 लाख से ज्यादा रोटेशन
Image Credit: jaipur news

Jaipur News: राजस्थान का आईकॉनिक डेस्टिनेशन आमेर फोर्ट अपनी अनूठी स्थापत्य कला और ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है. यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज मॉन्यूमेंट्स सूची में शामिल आमेर महल पर्यटकों की पहली पसंद बना है. आमेर फोर्ट की खूबसूरती को निहारने के लिए हर साल लाखों की संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक जयपुर पहुंचते हैं.

गोल्डन ट्राइंगल लाल किला, आगरा फोर्ट और आमेर फोर्ट जहां प्रदेश में सबसे अधिक पर्यटकों की आवाजाही रहती है. आमेर महल में हाथी सवारी पर्यटकों को आमेर की प्राचीनता और शाही अनुभव से जोड़ती है.

Add Zee News as a Preferred Source

पर्यटकों और हाथियों के रोटेशन के आंकड़े
आमेर फोर्ट अधीक्षक राकेश छोलक ने बताया कि आमेर फोर्ट देश दुनिया में अपनी अलग पहचान रखता है. राजस्थान पुरातत्व विभाग का संरक्षित पर्यटन स्थल आमेर फोर्ट जहां पर्यटकों को हाथी की शाही सवारी कराई जाती है. हाथी सवारी का आनंद लेते हुए पर्यटक आमेर फोर्ट की खूबसूरती को निहारते हैं. आमेर महल प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार साल 2018-19 से लेकर 2024-25 तक हाथी की शाही सवारी आमेर महल में करीब 2 लाख 43 हजार 45 रोटेशन लगाए गए.

इन 7 वर्षों में करीब 4 लाख 86 हजार से अधिक पर्यटक हाथी स्टैंड से जलेब चौक तक हाथियों की सवारी करते हुए महल तक पहुंचते हैं. आमेर महल की खूबसूरती निहारने के लिए हर साल लाखों की संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक आते हैं. पर्यटक हाथी सवारी में रुचि दिखाते हुए हाथी स्टैंड से जलेब चौक तक हाथी सवारी का लुत्फ उठाते हुए पहुंचते हैं.

आमेर में सवारी कराने वाली हथिनियों की संख्या-60-65
सात साल में कुल रोटेशन लगे — 2,43,045
पर्यटकों की संख्या रही — 4 लाख 86 हजार से अधिक
एक हाथी में कितने पर्यटक बैठते हैं — 2
सवारी का रूट — हाथी स्टैंड से महल के जलेब चौक तक
हाथी स्टैंड से जलेबी चौक तक की दूरी — 800 मीटर
हाथी सवारी का शुल्क (प्रति रोटेशन) — 1500 रुपए भारतीय और विदेशी
एक हाथी के एक दिन के रोटेशन — गर्मियों में एक हथिनी 2 राउंड और सर्दियों में एक हथिनी करीब 5 राउंड तक.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jaipur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो