Jaipur News: पूर्व BJP प्रदेशाध्यक्ष भंवरलाल शर्मा की स्मृति में निशुल्क स्वास्थ्य जांच का आयोजन, हजारों लोगों का हुआ मुफ्त में इलाज

Jaipur News: राजस्थान बीजेपी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष भंवरलाल शर्मा की स्मृति में निशुल्क जांच एवं शिविर आयोजित किया गया. भंवरलाल शर्मा की स्मृति में हर साल की तरह इस साल भी रविवार को गोविंद देव जी मंदिर प्रांगण में निशुल्क जांच एवं चिकित्सा शिविर लगाया गया.

Jaipur News: पूर्व BJP प्रदेशाध्यक्ष भंवरलाल शर्मा की स्मृति में निशुल्क स्वास्थ्य जांच का आयोजन, हजारों लोगों का हुआ मुफ्त में इलाज
Image Credit: Jaipur News

Jaipur News: राजस्थान के पूर्व नगरीय विकास मंत्री और बीजेपी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष भंवरलाल शर्मा की स्मृति में निशुल्क जांच एवं शिविर आयोजित किया गया. इस चिकित्सा शिविर में 1683 लोगों की निःशुल्क जांच कर रोगियों को आवश्यक दवाईयां उपलब्ध कराई गई.

बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भंवरलाल शर्मा की स्मृति में हर साल की तरह इस साल भी रविवार को जयपुर के आराध्य गोविंद देव जी मंदिर प्रांगण में निशुल्क जांच एवं चिकित्सा शिविर लगाया गया. भंवर जी भाई साहब स्मृति संस्थान की ओर से आयोजित शिविर में 1683 लोगों की विभिन्न बीमारियों की निःशुल्क जांच करके उनको परामर्श एवं आवश्यक दवाईयां दी गई.

Add Zee News as a Preferred Source

शिविर में सांसद मंजू शर्मा, मेयर सौम्या गुर्जर, विधायक गोपाल शर्मा, कालीचरण सराफ, बीजेपी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, बीजेपी जयपुर शहर अध्यक्ष अमित गोयल, पूर्व उपमहापौर मनीष पारीक, बीजेपी नेता मनोज शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर स्व. भंवर लाल शर्मा को पुष्पांजलि अर्पित की और देश व समाज हित को सर्वोपरि मानते हुए कार्य करने का संकल्प लिया.

शिविर में आंखों की जांच करके चश्मे एवं दवाइयां दी गई. इसमें पेट, लीवर, मूत्ररोग, डाइबिटीज, बीपी, शुगर, थायराइड, हर्निया, नाक, कान , गला, दांत एवं प्रसूति सहित विभिन्न बीमारियों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने निःशुल्क जांच की परामर्श दिया और दवाईयां उपलब्ध कराई.

इस दौरान जिनके मोतीताबिंद पाया गया, उनका रजिस्ट्रेशन किया गया है. अब उनका निशुल्क ऑपरेशन औरर इलाज भंवरजी भाईसाहब स्मृति संस्थान की ओर से करवाया जाएगा.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.