Jaipur News: दोस्ती का जश्न, फ्रेंडशिप डे पर बाजारों में उमंग, आज दोस्ती के रंग का स्पेशल क्रेज

Jaipur News: दोस्ती का जश्न मनाने का दिन है फ्रेंडशिप डे! जयपुर के बाजारों में यारों की शॉपिंग, फ्रेंडशिप बैंड्स, गिफ्ट्स और स्माइली कुशन के साथ दोस्ती के रंग में रंगा हर कोई. दोस्ती का ये रिश्ता है जो न खून का होता है, न मजबूरी का, सिर्फ एहसासों का होता है.

Jaipur News: दोस्ती का जश्न, फ्रेंडशिप डे पर बाजारों में उमंग, आज दोस्ती के रंग का स्पेशल क्रेज
Image Credit: Jaipur News

Jaipur News: वो दोस्ती ही क्या जो हर मोड़ पर साथ न आए... दोस्ती वो रिश्ता है जो न खून का होता है, न मजबूरी का, सिर्फ एहसासों का होता है. और इन्हीं एहसासों को लेकर जयपुर के बाजारों से लेकर कॉलेज और चाय की टपरी तक, हर कोई आज अपनी यारी के रंग में रंगा दिख रहा है. आइए दिखाते हैं आपको फ्रेंडशिप डे का ये खास रंग.

रिश्तों की भीड़ में एक रिश्ता ऐसा होता है, जो बिना किसी लालच के जुड़ता है, बिना कहे बहुत कुछ कह जाता है. और जब बात दोस्ती की हो, तो दिल खुद ही मुस्कुरा उठता है. जयपुर के बाजारों में आज कुछ ऐसा ही माहौल देखने को मिला… जहां फ्रेंडशिप बैंड्स, गिफ्ट्स और स्माइली कुशन खरीदते युवा… सिर्फ दोस्त के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए शॉपिंग करते दिखे.

Add Zee News as a Preferred Source

Zee Rajasthan की टीम ने बाजार का हाल जाना… दुकानदारों से भी बात की, जिन्होंने बताया कि फ्रेंडशिप डे पर कुछ खास माहौल बन जाता है.हालांकि दुकानदारों का कहना है कि इस बार भीड़ तो है, लेकिन ऑनलाइन शॉपिंग ने काफी असर डाला है , कई ग्राहक अब गिफ्ट ऑनलाइन ऑर्डर कर रहे हैं, जिससे बाजार का क्रेज थोड़ा कम हुआ है.

चाय की टपरी, ऑफिस के कोने और कॉलेज के गलियारे , हर जगह दोस्ती के रंग दिखाई देते है.... खासकर फ्रेंडशिप डे का क्रेज छोटे बच्चों में नजर आता है ... खासकर तब जब वो अपने पेरेंट्स को फ्रेंडशिप बैंड्स लाने के लिए परेशान करते है. कुछ दोस्त कॉलेज के दिनों से साथ हैं, कुछ बचपन से, कुछ नए मिले लेकिन दिल से जुड़ गए. कहते हैं, खून के रिश्ते भगवान बनाते हैं, लेकिन दोस्ती के रिश्ते हम खुद चुनते हैं — और यही उन्हें सबसे खास बनाता है.

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज, Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत है. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर की खबरों में खास दिलचस्पी. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनाव और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बयान पर नजर. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करने में मजा आता है. इसके अलावा कंटेंट को पैकेजिंग करके परोसना इनकी खासियत है. डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव. इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है और वर्तमान में मेरठ कॉलेज से LLB की पढ़ाई कर रहे हैं. खबरों की गंध सूंघने और उसे सबसे पहले, सबसे तेज परोसने का जुनून. यही अंश राज हैं
Read More