&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jaipur News : राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को रिश्वत देने की कोशिश की गयी. जानकारी के मुताबिक 5 हजार रूपए डालकर एक लिफाफे में मंत्री महोदय को दिए गये. सरकारी टीचर के लिफाफे को मंत्री ने ले लिया, क्योंकि हर जनसुनवाई के दौरान कई शिकायती लिफाफे मंत्री मदन दिलावर को मिलते रहते हैं.
ये भी पढ़ें : आदमखोर रणथंभौर के टाइगर ! इंसानों को मान रहे शिकार, इस बार मारकर खाया भी
लेकिन जैसे ही पता चला कि इस लिफाफे में पैसें तो तुरंत उस सरकारी टीचर को बुलाया गया और फिर अलग बैठा दिया गया. मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि पुलिस को खबर कर दी गयी थी और अब टीचर से पूछताछ चल रहा है. लिफाफा देने वाला शख्स चंद्रकांत वैष्णव है.
ये भी पढ़ें : Dholpur News : बदमाशों को पकड़ने गयी पुलिस के साथ महिलाओं ने की बदतमीजी
आरोपी सरकारी टीचर बांसवाड़ा के घाटोल ब्लॉक के राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल बुधा में पोस्टिंग पर है, टीचर चाहता था कि पुस्तक लेखन का काम राजस्थान राज्य शैक्षिख अनुसंधान एंव प्रशिक्षण परिषद करती है , इसी लेखन प्रक्रिया में उसे भी शामिल कर लिया जाए.
अपनी इसी कामना के साथ रूपयों से भरा लिफाफा लेकर सरकारी टीचर जयपुर सिविल लाइंस पर मंत्री आवास पहुंचा था. जो अब जेल में चक्की पीसेगा. इधर मंत्री मदन दिलावर ने इस घटना को अपने जीवन की सबसे खराब घटना बताया और कहा कि ये दुखद बात है लोगों की सोच ये हैं कि शिक्षा मंत्री पैसा लेता है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!