&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Govind Dev ji: राजस्थान के जयपुर में आराध्य गोविंद देवजी नगरवासियों को दर्शन देने शाम को ग्वाल-गोपाल के साथ नगर भ्रमण पर निकले. गोविंद देवजी मंदिर से लवाजमे के साथ निकली शोभायात्रा के दौरान मंदिर परिसर ‘राधा गोविंद भगवान की जय’ के उद्घोष से गूंज उठा. वहीं परकोटा क्षेत्र कृष्ण भक्ति के रंग में रंग गया.
यात्रा में सबसे आगे गजराज पर पंचरंगा निशान लिए सेवक बैठा था. बैलगाड़ी पर शहनाई वादन की स्वर लहरियां गूंज रही थी. ऊंट-घोड़े के काफिले के बाद बैंडवादक भजनों की स्वर लहरियां बिखेरते चल रहे थे. विभिन्न कीर्तन मंडल के सदस्य शोभायात्रा में हरिनाम कीर्तन करते चल रहे थे.
यह भी पढ़ें- राजस्थान में मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, इन जिलों में 17 से 21 अगस्त तक रेड और येलो अलर्ट
भगवान गणेश, तिरुपति बालाजी, सिंधी पंचायत कीर्तन मण्डल, अक्रूरजी व भगवान राधाकृष्ण के स्वरूप की झांकी सहित यात्रा में शामिल करीब दो दर्जन झांकियों ने श्रद्धालुओं में भक्ति का संचार किया. सात देवालयों की झांकी भी खास रही. यात्रा के बड़ी चौपड़ पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों सहित अनेक विशिष्टजनों ने पुष्प वर्षा की और ठाकुरजी की आरती की.
जौहरी बाजार व बापू बाजार में विभिन्न व्यापार मंडलों की ओर से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया. विभिन्न संस्थाओं की ओर से श्रद्धालुओं को जूस, शर्बत, फल का वितरण किया गया. पांच घंटे में ढाई किलोमीटर की दूरी तय कर शोभायात्रा पुरानी बस्ती स्थित गोपीनाथ मंदिर पहुंची. यहां राधा गोविंद और राधा गोपीनाथ जी का मिलन हुआ.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!