‘है नमन उनको-2025’ का भव्य आयोजन, राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे़ रहे मुख्य अतिथि

Jaipur News: ज़ी राजस्थान न्यूज़ द्वारा हर वर्ष अगस्त माह में अपनी वर्षगांठ पर ‘है नमन उनको’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है और इस वर्ष अपनी 12वीं वर्षगांठ पर ‘है नमन उनको-2025’ का आयोजन किया गया.

‘है नमन उनको-2025’ का भव्य आयोजन, राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे़ रहे मुख्य अतिथि
Image Credit: Jaipur News

Jaipur News: ज़ी राजस्थान न्यूज़ द्वारा हर वर्ष अगस्त माह में अपनी वर्षगांठ पर ‘है नमन उनको’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है और इस वर्ष अपनी 12वीं वर्षगांठ पर ‘है नमन उनको-2025’ का भव्य और शानदार आयोजन जयपुर के जवाहर सर्किल स्थित एक पांच सितारा होटल में किया गया.

कार्यक्रम में राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे़ मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे. इसके साथ ही कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम और मेजर जनरल रोहित मेहरोत्रा जीओसी 61 सब एरिया, जयपुर मिलट्री स्टेशन बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे.

Add Zee News as a Preferred Source

साथ ही विशेष अतिथि के रूप में विधायक प्रशांत शर्मा, गोपाल शर्मा और बालमुकुंद आचार्य ने भी कार्यक्रम में शिरकत की. कार्यक्रम में ज़ी राजस्थान द्वारा प्रदेश की 21 वीरांगनाओं का सम्मान किया गया. ‘है नमन उनको-2025’ कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद वीरांगनाओं का सम्मान किया गया.

ज़ी राजस्थान और ज़ी 24 घंटा बांग्ला के चैनल हेड अशीष दवे ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने कहा कि ज़ी मीडिया के चेयरमैन सुभाष चंद्रा द्वारा एक विजन को साथ लेकर काम किया जा रहा है और उन्हीं के निर्देशन में इस तरह के भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है.

वहीं राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे़ ने वीरांगनाओं को सम्मानित करने के बाद मंच से संबोधित करते हुए कहा कि ज़ी राजस्थान द्वारा वीरांगनाओं के सम्मान में इस तरह के भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाना बेहद प्रशंसनीय है. उन्होंने इस सफल कार्यक्रम के आयोजन के लिए ज़ी राजस्थान और ज़ी 24 घंटा बांग्ला के चैनल हेड आशीष दवे सहित पूरी टीम को बधाई दी.

कार्यक्रम का आयोजन दो फेज में किया गया. प्रथम फेज में राज्यपाल द्वारा 11 वीरांगनाओं को सम्मानित किया गया. वहीं दूसरे फेज में 10 वीरांगनाओं को अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया. नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी ज़ी राजस्थान द्वारा किए जा रहे इस कार्यक्रम की प्रशंसा की और साथ ही देश भक्ति गाने की कुछ लाइनें भी उन्होंने गुनगुनाई.

साथ ही कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी द्वारा भी इस भव्य और सफल आयोजन के लिए ज़ी राजस्थान का आभार व्यक्त किया गया. वहीं गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने भी वीरांगनाओं को नमन करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए ज़ी राजस्थान का आभार व्यक्त किया. कार्यक्रम में देश भक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां भी पेश की गई.

प्रोफेशनल सिंगर के अलावा सीआरपीएफ के जैज बैंड ने एक के बाद एक देशभक्ति से सराबोर प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में मौजूद हर व्यक्ति को राष्ट्र प्रेम से भर दिया. कार्यक्रम में सेना और CRPF के कई अधिकारी अपने परिवार के साथ मौजूद रहे.

कार्यक्रम के दौरान आयोजन स्थल पर सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए, जहां पर बड़ी तादाद में लोग सेल्फी क्लिक करते और फोटो क्लिक करवाते हुए नजर आए. ज़ी राजस्थान और ज़ी 24 घंटा बांग्ला के चैनल हेड आशीष दवे ने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए पूरी टीम को शुभकामनाएं प्रेषित की.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More