PM सुरक्षित मातृत्व अभियान में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की हुई जांच, सोनोग्राफी के लिए मिला वाउचर

Jaipur News: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर सोमवार को गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी.

PM सुरक्षित मातृत्व अभियान में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की हुई जांच, सोनोग्राफी के लिए मिला वाउचर

Jaipur News: राजस्थान के प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर सोमवार को गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी.

इसमें उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर उनका इलाज करने के साथ पोषण युक्त आहार की जानकारी प्रदान की जाएगी. दरअसल राज्य स्तर के निर्देशानुसार अब प्रत्येक माह की 9, 18 व 27 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन किया जा रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जयपुर प्रथम डॉ रवि शेखावत ने बताया कि जिले के चिकित्सा संस्थानों पर मनाए गए प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मां वाउचर योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को सोनोग्राफी कराने के लिए मां वाउचर दिए गए.

साथ ही अन्य जांच व उपचार किए गए उनके रक्तचाप, शर्करा के स्तर, वजन, लंबाई, हीमोग्लोबिन, रक्त, एचआईवी जांच, हृदय स्पंदन आदि की जांच कर उनको गर्भ में पल रहे शिशु और स्वयं की देखभाल के विषय में बताया गया और आई.एफ.ए. कैल्शियम तथा अन्य आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गई.

इस अवसर पर चिकित्साकर्मियों द्वारा उन्हें पौष्टिक आहार के महत्व को बताते हुए पोषणयुक्त आहार लेने हेतु जागरूक किया गया. साथ ही लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया.

पढ़ें एक और बड़ी खबर

जयपुर के वरिष्ठ शिक्षाविद और समाजसेवक बीरबल प्रसाद डोई निवासी एकता नगर, धाबास अजमेर रोड को भारतीय गुर्जर परिषद के प्रति उनकी कर्तव्यनिष्ठा एवं इमानदारी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश संयोजक मोहन लाल बागडी द्वारा भारतीय गुर्जर परिषद की राजस्थान इकाई में जिला अध्यक्ष जयपुर शहर के पद पर नियुक्त किया गया.

इस अवसर पर बीरबल प्रसाद डोई ने भारतीय गुर्जर परिषद् का आभार व्यक्त किया और दी गई जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने का प्रण लिया और मौजूद समाज के सभी गणमान्य लोगों का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Reporter- Avaj Panchal

ये भी पढ़ें-

Trending news