&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jaipur News: बगरू के पास जयपुर-अजमेर नेशनल हाइवे पर अठमोरिया के पास अचानक अनियंत्रित हुए एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क मेंटेनेंस कंपनी की टीम को जोरदार टक्टर मार दी, दुर्घटना में मेंटीनेंस टीम के दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए.
दुर्घटना एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें एक ट्रक सड़क की पहली लाइन में तेज रफ्तार से चलते हुए अचानक अनियंत्रित होकर एक फॉर्चूनर कार को टक्कर मारते हुए सड़क पर मरम्मत का काम कर रही टीम के ट्रैक्टर ओर कर्मचारियों को जोरदार टक्कर मार देता है.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यदि वाहन चालकों और मजदूरों ने सतर्कता नहीं बरती होती तो यह हादसा और भी भयंकर हो सकता था. घटना का पूरा दृश्य सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, स्थानीय लोगों और राहगीरों ने घायल मजदूरों को 108 एंबुलेंस की सहायता से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया. घायल मजदूरों का उपचार जारी है.
इस हादसे में जहां ट्रक चालक की लापरवाही सामने आई वही सड़क मरम्मत का कार्य करवाने वाली कंपनी के सुरक्षा इंतजामों की भी पोल खोल दी है, मजदूरों की सुरक्षा के लिए चेतावनी बोर्ड और उचित बैरिकेडिंग की कमी ने हादसे की संभावना बढ़ा दी.
पढ़ें जयपुर की एक और खबर
Jaipur News: कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने गुरुवार को केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की. इसके बाद ग्रामीण कार्य निर्देशिका का विमोचन किया. इस मौके पर अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रेया गुहा भी मौजूद रही. कृषि मंत्री ने बताया कि करीब 15 साल बाद कार्य निर्देशिका जारी की गई है.
Jaipur News: कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने कहा है कि नरेगा से जुड़े कार्यों की मॉनिटरिंग के लिए हमारी सरकार ने एक पोर्टल विकसित किया. जिसके जरिए 2 साल में राज्य सरकार के 2600 करोड़ राजस्व लीकेज की बचत होगी. कृषि मंत्री ने केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बैठक में खाद की आपूर्ति का मुद्दा भी उठाया.
इस मौके पर ग्रामीण विकास विभाग के बारे में डॉ. किरोड़ी ने कहा कि नरेगा में वित्तीय अनियमितताओं को रोकने के लिए हमने नेशनल मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम का पोर्टल लागू किया है. इस पोर्टल की मदद से पिछले वित्त वर्ष में 1200 करोड़ की बचत हुई. वहीं इस साल करीब 1400 करोड़ का लीकेज रुकेगा. यानी 2 साल में 2600 करोड़ की वित्तीय अनियमितता रोकी जा सकेगी. कांग्रेस राज में हुई ऐसी अनियमितताओं की हम जांच करवा रहे हैं. डॉ. किरोड़ीलाल ने नकली खाद-बीज को लेकर चलाए गए अभियान को लेकर बताया कि 29 मई से नकली खाद बीज के खिलाफ अभियान चलाया गया, जिसमें बड़े स्तर पर कार्रवाई की गई.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jaipur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!