5.5 करोड़ में बना, फिर भी अधूरा! जयपुर का नया बस स्टैंड तीसरी बार लॉन्च होने को तैयार

Rajasthan News: जयपुर में हीरापुरा बस स्टैंड 15 अक्टूबर से शुरू होने की तीसरी कोशिश हो रही है. 5.5 करोड़ रुपये खर्च के बावजूद सुविधाओं की कमी के कारण पहले दो बार इसे शुरू नहीं किया जा सका था, जो अब भी एक चुनौती बनी हुई है.

5.5 करोड़ में बना, फिर भी अधूरा! जयपुर का नया बस स्टैंड तीसरी बार लॉन्च होने को तैयार
Image Credit: Jaipur News

Jaipur News: जयपुर में अजमेर रोड पर बना नया हीरापुरा बस स्टैंड आखिरकार 15 अक्टूबर से शुरू होने की तैयारी में है. हालांकि यह तीसरी बार है जब इसकी तारीख तय की गई है, क्योंकि पहले दो बार तय समय पर बसों का संचालन शुरू नहीं हो पाया था.

तारीख बार-बार क्यों टल रही?
जेडीए ने करीब 5.5 करोड़ रुपये खर्च कर यह बस स्टैंड तैयार तो कर दिया है, लेकिन परिवहन विशेषज्ञों का मानना है कि यहां अभी भी बसों के सुचारू संचालन के लिए पर्याप्त सुविधाएं नहीं हैं. पिछले साल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश के बाद 15 अगस्त से इसे शुरू करने की योजना थी, जो पूरी नहीं हो सकी. इसी को देखते हुए, हाल ही में परिवहन मुख्यालय में हुई एक बैठक में अधिकारियों ने 15 अक्टूबर की नई समयसीमा तय की है.

Add Zee News as a Preferred Source

क्या हैं बस स्टैंड की कमियां?
बैठक में उन कमियों को दूर करने पर भी जोर दिया गया, जो इसके संचालन में बाधा बन रही हैं. इनमें मुख्य रूप से बस टर्मिनल के पीछे 80 फीट रोड पर दो नए गेट बनाना, छोटे वाहनों के लिए ले-बाई बनाना और गोपालपुरा बाईपास पर कट खोलना शामिल है. इसके अलावा, ट्रैफिक जाम से बचने के लिए 200 फीट रोड और सोडाला पुलिया के नीचे के क्षेत्र को नो-पार्किंग जोन घोषित करने की भी योजना है.

रोडवेज और निजी बसों को चलाना चुनौती
इस बस स्टैंड से रोडवेज और निजी दोनों तरह की बसों का संचालन एक साथ किया जाएगा. हालांकि, निजी बस संचालक अभी भी पूरी तरह तैयार नहीं हैं. वे सुविधाओं की कमी का हवाला देते हुए यहां से बसें चलाने में झिझक रहे हैं. इन बस संचालकों को राजी करना एक बड़ी चुनौती है, क्योंकि वे अपनी बसों को शहर के अंदर तक लाना चाहते हैं, जबकि नए नियमों के तहत उन्हें शहर के अंदर आने की अनुमति नहीं होगी. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या तीसरी बार तय की गई यह तारीख इस बस स्टैंड को शुरू करने में सफल हो पाती है या नहीं.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur news हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Arti Patel

Arti Patel

आरती पटेल(Arti Patel) ज़ी राजस्थान न्यूज़ में Trainee Editor के रूप में कार्यरत हैं और भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से PG Diploma (Hindi Journalism) किया है.अपने करियर की शुरुआत उन्होंने डिजिटल मीडिया से की थी.1 साल 4 महीने के पत्रकारिता करियर में उन्होंने लोकल, क्राइम, हेल्थ, पॉलिटिकल, वायरल, ट्रैवल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न क्षेत्रों (बीट) पर काम किया है. इससे पहले वह United News of India (UNI), Delhi में इंटर्नशिप कर चुकी हैं और TV7 Bharat में Trainee Social Media Manager के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. हेडलाइन लेखन, एडिटिंग (संपादन) और कंटेंट पैकेजिंग उनकी प्रमुख खासियत हैं.
Read More