Jaipur: 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए होमगार्ड का कमांडेंट और कंपनी कमांडर

Jaipur News: राजस्थान एसीबी ने आज राजधानी जयपुर में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए होमगार्ड के कमांडेंट और कंपनी कमांडर को 25 हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप किया. संसार चंद रोड स्थित होमगार्ड के ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट में एसीबी ने ट्रैप की कार्रवाई को अंजाम दिया.

Jaipur: 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए होमगार्ड का कमांडेंट और कंपनी कमांडर

Jaipur News: एसीबी ने आज राजधानी जयपुर में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए होमगार्ड के कमांडेंट और कंपनी कमांडर को 25 हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप किया. संसार चंद रोड स्थित होमगार्ड के ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट में एसीबी ने ट्रैप की कार्रवाई को अंजाम दिया. जैसे ही एसीबी टीम मौके पर पहुंची और ट्रैप की कार्रवाई की वैसे ही होमगार्ड ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट में हड़कंप मच गया. कार्रवाई पूरी होने के बाद एसीबी टीम दोनों आरोपियों को अपने साथ लेकर एसीबी मुख्यालय के लिए रवाना हुई.

एसीबी के एडिशन एसपी ओमप्रकाश किलानिया ने बताया कि परिवादी होमगार्ड का जवान है जो वर्तमान में निलंबित चल रहा है. परिवादी के निलंबन को बहाल करने की एवज में होमगार्ड के कमांडेंट ASP नवनीत जोशी ने होमगार्ड के कंपनी कमांडर इंस्पेक्टर चंद्रपाल के मार्फत परिवादी से 8 लाख रुपये की रिश्वत मांगी. जिस पर परिवादी ने 8 लाख रुपये देने में असमर्थता जताई और साथ ही मोल भाव किया. जिस पर सौदा 2 लाख रुपये में तय किया गया. इसके बाद परिवादी ने एसीबी मुख्यालय में शिकायत की और शिकायत का सत्यापन करने के बाद आज ट्रैप की कार्रवाई को अंजाम दिया गया.


2 लाख रुपये में सौदा तय होने के बाद रिश्वत राशि 25–25 हजार रुपये की 8 किश्तों में देना तय हुआ. परिवादी को आज रिश्वत राशि की पहली किस्त 25 हजार रुपये लेकर संसार चंद रोड स्थित होमगार्ड के ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट बुलाया गया. जहां कंपनी कमांडर इंस्पेक्टर चंद्रपाल द्वारा परिवादी से 25 हजार रुपये की रिश्वत राशि ली गई. इसके बाद कंपनी कमांडर इंस्पेक्टर चंद्रपाल द्वारा कमांडेंट ASP नवनीत जोशी को उसके कार्यालय में ले जाकर रिश्वत राशि दी गई. तभी परिवादी का इशारा मिलते ही पहले से अलर्ट मोड में तैनात एसीबी टीम ने ट्रैप की कार्रवाई को अंजाम देते हुए दोनों आरोपियों को रिश्वत राशि के साथ रंगे हाथों दबोच लिया.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

एसीबी टीम द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर एसीबी मुख्यालय ले जाया गया है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है. एसीबी की कार्रवाई में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ये भी पढ़ें-

Trending news