राजस्थान में JEN भर्ती पर संकट, SOG ने शुरू की दस्तावेजों की जांच

Jaipur News: एसआई भर्ती के बाद, अब एसओजी की नजर जेईएन भर्ती पर है. दो अलग-अलग भर्तियों में नियुक्त 2,146 जूनियर इंजीनियर्स के दस्तावेजों की जांच की जा रही है, जिसमें बड़े खुलासे होने की उम्मीद है.

राजस्थान में JEN भर्ती पर संकट, SOG ने शुरू की दस्तावेजों की जांच
Image Credit: Jaipur NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Jaipur News: राजस्थान में एसआई भर्ती में पेपर लीक के खुलासे के बाद, अब स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप (SOG) की नजर जूनियर इंजीनियर (JEN) भर्ती पर है. कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा विभिन्न इंजीनियरिंग विभागों में लगे 2,146 जूनियर इंजीनियर्स के दस्तावेजों की गहन जांच शुरू हो गई है. माना जा रहा है कि इस जांच में भी बड़े खुलासे हो सकते हैं.

दो भर्तियों की हो रही है जांच
एसओजी के निर्देश पर जलदाय विभाग (PHED), सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD), जल संसाधन विभाग (WRD) और स्वायत्त शासन विभाग (UDH) में नियुक्त जूनियर इंजीनियर्स की जांच तेज कर दी गई है. खास तौर पर दो बड़ी भर्तियों पर ध्यान केंद्रित किया गया है:

Add Zee News as a Preferred Source

विभागों में हड़कंप, जांच कमेटियां बनीं
एसओजी के निर्देश के बाद विभागों में हड़कंप मच गया है. जलदाय विभाग ने जांच के लिए चार कमेटियां बनाई हैं, जो जल्द ही अपनी रिपोर्ट एसओजी को सौंपेंगी. ये कमेटियां शैक्षणिक दस्तावेज, आवेदन पत्र, फोटो और हस्ताक्षर का गहनता से मिलान कर रही हैं. जलदाय विभाग में ही करीब 550 जूनियर इंजीनियर्स की जांच की जा रही है.

एसओजी ने एसआई भर्ती में 204 लोगों को गिरफ्तार किया है, और अब जेईएन भर्ती में भी इसी तरह के चौंकाने वाले खुलासे की उम्मीद है. कुछ विभागों ने संदिग्ध जूनियर इंजीनियर्स की रिपोर्ट पहले ही एसओजी को भेज दी है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Arti Patel

Arti Patel

आरती पटेल(Arti Patel) ज़ी राजस्थान न्यूज़ में Trainee Editor के रूप में कार्यरत हैं और भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से PG Diploma (Hindi Journalism) किया है.अपने करियर की शुरुआत उन्होंने डिजिटल मीडिया से की थी.1 साल 4 महीने के पत्रकारिता करियर में उन्होंने लोकल, क्राइम, हेल्थ, पॉलिटिकल, वायरल, ट्रैवल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न क्षेत्रों (बीट) पर काम किया है. इससे पहले वह United News of India (UNI), Delhi में इंटर्नशिप कर चुकी हैं और TV7 Bharat में Trainee Social Media Manager के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. हेडलाइन लेखन, एडिटिंग (संपादन) और कंटेंट पैकेजिंग उनकी प्रमुख खासियत हैं.
Read More