धार्मिक ट्रस्ट पर उठे सवाल, क्या आस्था की आड़ में हड़पी जा रही है गोचर भूमि?

Rajasthan News: जयपुर के झांई गांव में, ग्रामीणों ने गोचर भूमि को ट्रस्ट को देने के विरोध में सड़क जाम की. उन्होंने 'आस्था की आड़ में जमीन हड़पने' का आरोप लगाया. पुलिस की समझाइश के बाद सड़क खुली, लेकिन ग्रामीण इस प्रयास का पुरजोर विरोध कर रहे हैं.

धार्मिक ट्रस्ट पर उठे सवाल, क्या आस्था की आड़ में हड़पी जा रही है गोचर भूमि?
Image Credit: Jaipur News

Jaipur News: जयपुर के बगरू विधानसभा क्षेत्र के झांई गांव में, ग्रामीणों ने गोचर भूमि को बचाने के लिए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. गांव के लोगों ने मुख्य सड़क जाम कर अपना गुस्सा जाहिर किया, क्योंकि उनका आरोप है कि एक ट्रस्ट धार्मिक आस्था की आड़ में उनकी चारागाह भूमि को हड़पने की कोशिश कर रहा है.

आस्था की आड़ में जमीन हड़पने का आरोप
ग्रामीणों का आरोप है कि 'पीतांबरा माई सेवा संस्थान' नामक एक ट्रस्ट, गांव की करीब 2.27 बीघा गोचर भूमि को जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) से अपने नाम आवंटित कराने का प्रयास कर रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि यह भूमि वर्षों से गांव के पशुओं के चरने के लिए आरक्षित है और इसे किसी निजी संस्था को देना गांव के हितों के खिलाफ है. ग्रामीणों ने यह साफ कर दिया है कि वे किसी भी कीमत पर अपनी गोचर भूमि को किसी भी ट्रस्ट को नहीं सौंपने देंगे.

Add Zee News as a Preferred Source

पुलिस और पंचायत का दखल
विरोध प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही, सेज थानाधिकारी उदय सिंह शेखावत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर सड़क मार्ग खुलवाने का प्रयास किया. वहीं, इस मामले को लेकर भंभोरिया ग्राम पंचायत प्रशासक रामफूल चौधरी ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि जेडीए के अधिकारियों की मिलीभगत से यह 'खेल' चल रहा है, जिसकी जानकारी स्थानीय ग्राम पंचायत को भी नहीं है. उन्होंने भी ग्रामीणों के साथ मिलकर इस बात पर जोर दिया कि गोचर भूमि किसी भी सूरत में निजी ट्रस्ट को आवंटित नहीं होने दी जाएगी. यह मामला अब सिर्फ एक विरोध प्रदर्शन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह स्थानीय प्रशासन और गांव के लोगों के बीच एक बड़ा संघर्ष बन गया है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur news हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Arti Patel

Arti Patel

आरती पटेल(Arti Patel) ज़ी राजस्थान न्यूज़ में Trainee Editor के रूप में कार्यरत हैं और भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से PG Diploma (Hindi Journalism) किया है.अपने करियर की शुरुआत उन्होंने डिजिटल मीडिया से की थी.1 साल 4 महीने के पत्रकारिता करियर में उन्होंने लोकल, क्राइम, हेल्थ, पॉलिटिकल, वायरल, ट्रैवल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न क्षेत्रों (बीट) पर काम किया है. इससे पहले वह United News of India (UNI), Delhi में इंटर्नशिप कर चुकी हैं और TV7 Bharat में Trainee Social Media Manager के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. हेडलाइन लेखन, एडिटिंग (संपादन) और कंटेंट पैकेजिंग उनकी प्रमुख खासियत हैं.
Read More