&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jaipur News: कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने कहा है कि नरेगा से जुड़े कार्यों की मॉनिटरिंग के लिए हमारी सरकार ने एक पोर्टल विकसित किया. जिसके जरिए 2 साल में राज्य सरकार के 2600 करोड़ राजस्व लीकेज की बचत होगी. कृषि मंत्री ने केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बैठक में खाद की आपूर्ति का मुद्दा भी उठाया.
इस मौके पर ग्रामीण विकास विभाग के बारे में डॉ. किरोड़ी ने कहा कि नरेगा में वित्तीय अनियमितताओं को रोकने के लिए हमने नेशनल मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम का पोर्टल लागू किया है. इस पोर्टल की मदद से पिछले वित्त वर्ष में 1200 करोड़ की बचत हुई. वहीं इस साल करीब 1400 करोड़ का लीकेज रुकेगा. यानी 2 साल में 2600 करोड़ की वित्तीय अनियमितता रोकी जा सकेगी. कांग्रेस राज में हुई ऐसी अनियमितताओं की हम जांच करवा रहे हैं. डॉ. किरोड़ीलाल ने नकली खाद-बीज को लेकर चलाए गए अभियान को लेकर बताया कि 29 मई से नकली खाद बीज के खिलाफ अभियान चलाया गया, जिसमें बड़े स्तर पर कार्रवाई की गई.
कृषि मंत्री की ताबड़तोड़ कार्रवाई
- खाद-बीज-पेस्टिसाइड की जांच में गड़बड़ी पर 56 FIR दर्ज की गई
- 22 कंपनियों के लाइसेंस निरस्त किए
- 41 के लाइसेंस निलंबित किए
- 9500 मेट्रिक टन खाद जब्त किया गया
- पेस्टिसाइड की बड़ी फर्म इंडोफिल को सीज कर निलंबित किया
- बायोफ्यूल में गड़बड़ियों पर कार्रवाई की गई
- किसानों के अनुदानित यूरिया का गैर कृषि कार्यों में उपयोग हो रहा
- इसके 74 नमूने लिए गए, 11 स्थानों पर कार्रवाई की गई
- 621 मैट्रिक टन जब्त कर 4 FIR दर्ज की गई
- खाद-बीज कंपनियों के साथ मिलीभगत पर 11 कृषि अधिकारी निलंबित किए
खाद की आपूर्ति को लेकर दिक्कत
कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि अब भी खाद की आपूर्ति को लेकर दिक्कत है. खाद आपूर्ति करने वाली कम्पनियां खाद के साथ टैगिंग कर रही हैं. अन्य गैर उपयोगी उत्पाद किसानों को बेचे जा रहे हैं. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ हुई बैठक में हमने इस मुद्दे को उठाया है. उन्होंने राज्य सरकार के स्तर से इन पर कार्रवाई के लिए कहा है और हम इस पर कार्रवाई करेंगे. मंत्री बोले कि किसानों की शिकायतों के समाधान के लिए एक टोल फ्री नम्बर वाला कॉल सेंटर बनाएंगे. राजस्थान में 16 प्रतिशत बुवाई क्षेत्रफल बढ़ेगा. इसके लिए केंद्रीय मंत्री को डीएपी और यूरिया की सप्लाई बढ़ाने के लिए कहा है.
कृषि मंत्री डॉ किरोड़ीलाल मीणा ने छात्रसंघ चुनाव कराने के मामले में कहा कि छात्रों पर लाठीचार्ज नहीं होना चाहिए, लेकिन कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्ती करनी पड़ती है. ड्रोन से बारिश का प्रयोग सफल नहीं होने पर बोले कि जल्द ही 10 से 15 हजार फुट ऊंचाई के ड्रोन लाएंगे. इसके लिए सिविल एविएशन की परमिशन ली जा रही है. मैं खुद केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से मिलूंगा.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jaipur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!