&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jaipur News: बगरू थाना क्षेत्र की वाटिका सिटी में लेबर इंस्पेक्टर शंकर बलाई की गोली मारकर हत्या करने के बाद पूरी इलाके में सनसनी फैल गई तो वहीं पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे इधर आरोपी मौके से फरार हो गया.
आरोपी की पहचान अजय कटारिया निवासी फुलेरा के रूप में हुई है, जो RAC की 12वीं बटालियन में तैनात है. आरोपी ने कैब में सवार होकर चार-पांच राउंड फायरिंग की. मृतक और आरोपी आपस में रिश्ते में जीजा साला लगते हैं. हत्या की वारदात के बाद आरोपी अजय ने फुलेरा थाने में खुद सरेंडर कर दिया.
घटना के पीछे पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है. घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है. फुलेरा थाना अधिकारी ने बताया कि आरोपी की जिस लड़की सगाई हुई थी. उस लड़की का मृतक से अवैध संबंध होने का अंदेशा था. इस बात उसने हत्या कर दी. फिलहाल पूछताछ की जा रही है.
क्या है पूरा मामला
बगरू थाना इलाके में लेबर इंस्पेक्टर शंकर लाल की हत्या का मामला है. वाटिका इंफोटेक सिटी की घटना है. RAC के जवान अजय कुमार ने गोलियों से भून शंकर लाल की हत्या की. शंकर लाल की चचेरी बहन की अजय कुमार से सगाई हुई थी लेकिन कुछ दिनों बाद ही अजय की सगाई टूट गई थी.
#Jaipur लेबर इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या, आरोपी RAC के जवान अजय कुमार गिरफ्तार, जवान अजय कुमार ने फायरिंग कर की हत्या@jaipur_police @PantVinay #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee pic.twitter.com/4CH1gNOc5t
— ZEE Rajasthan (@zeerajasthan_) August 5, 2025
सगाई टूटने के बाद भी लड़की द्वारा अजय को ब्लैकमेल करने की बात सामने आ रही है. लड़की अजय पर शादी करने का दबाव बना रही थी. वहीं शादी नहीं करने पर जेल भिजवाने की धमकी दे रही थी. अजय को शक था कि शंकर लाल की वजह से उसे ब्लैकमेल किया जा रहा. इसके चलते अजय ने रंजिश में शंकर लाल पर फायरिंग कर हत्या की.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jaipur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!