&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jaipur News: राजस्थान के जयपुर जिले में विद्याधर नगर महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में लेक्चरर द्वारा स्कूली छात्राओं का यौन शोषण किया जा रहा था, जिसकी जानकारी लेक्चरर की पत्नी ने शिक्षा विभाग को दी, जिसके बाद शिक्षा विभाग ने आरोपी लेक्चरर को सस्पेंड कर जांच शुरू कर दी है.
जयपुर के विद्याधर नगर महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में लेक्चरर के पद पर काम कर रहे शिक्षा विभाग के लेक्चर पर उनकी पत्नी ने स्टूडेंट्स के साथ यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं. उनकी पत्नी ने शिक्षा विभाग को लिखे शिकायत पत्र में बताया कि उनके पति जो भूगोल के लेक्चरर हैं.
उन्होंने महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल की छात्राओं के साथ गलत व्यवहार किया और यौन दुराचार जैसे संगीन अपराध किए हैं. पत्नी ने इन आरोपों के साथ लेक्चरर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. लेक्चरर की पत्नी द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद शिक्षा विभाग ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए तुरंत कार्रवाई की.
इसके साथ ही जयपुर के महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में भूगोल के लेक्चरर को राजस्थान असैनिक सेवाएं (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1958 के तहत सस्पेंड कर जांच शुरू कर दी.
माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक सीताराम जाट ने कहा कि इस तरह की घटना शिक्षक के पद की गरिमा के खिलाफ और विभाग की छवि को धूमिल करने वाली है. जिसकी पूरी तरह जांच करवाई जाएगी. इसके साथ हो सस्पेंशन पीरियड के दौरान लेक्चरर की पोस्टिंग मुख्यालय मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, शाहबाद बारां में रहेगी.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!