Rajasthan Boys Hostel Viral Video: बॉयज हॉस्टल में रात भर रुकी छात्रा, सुबह हुई तो... सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Rajasthan Boys Hostel Viral Video: जयपुर के महाराजा कॉलेज के गोखले बॉयज हॉस्टल में एक छात्रा के रात भर ठहरने का मामला सामने आया है. अलसुबह हॉस्टल से बाहर निकलते वक्त छात्रा का वीडियो वायरल हुआ, जिससे कॉलेज प्रशासन और हॉस्टल प्रबंधन पर सवाल उठे हैं. मामला अब जांच के अधीन है.

Rajasthan Boys Hostel Viral Video: बॉयज हॉस्टल में रात भर रुकी छात्रा, सुबह हुई तो... सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Rajasthan News: जयपुर के प्रतिष्ठित महाराजा कॉलेज के गोखले हॉस्टल में हाल ही में एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने कॉलेज प्रशासन और हॉस्टल प्रबंधन पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. मामले के अनुसार, एक छात्रा रातभर बॉयज हॉस्टल में ठहरी रही, जिसकी जानकारी तब सामने आई जब अलसुबह छात्रा को हॉस्टल से बाहर निकलते हुए देखा गया और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

बताया जा रहा है कि वह छात्रा महारानी कॉलेज की छात्रा है और गोखले हॉस्टल में रहने वाले एक छात्र की मित्र है. छात्र ने खुद स्वीकार किया कि वह उसकी फ्रेंड है और उसी के साथ हॉस्टल में रातभर ठहरी थी. हालांकि, गनीमत यह रही कि रात भर छात्रा के हॉस्टल में रुकने के दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं घटी. बावजूद इसके, इस पूरे घटनाक्रम ने हॉस्टल प्रशासन की कार्यशैली और सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर कैसे एक छात्रा रातभर बॉयज हॉस्टल में रुक सकती है और वार्डन व अन्य जिम्मेदार अधिकारी इससे अनजान रह सकते हैं? यह मामला सिर्फ नियमों के उल्लंघन तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और अनुशासन व्यवस्था पर भी प्रभाव पड़ सकता है. 

इसके अलावा, यह भी आरोप लग रहे हैं कि हॉस्टल में कुछ बाहरी छात्र भी बिना अनुमति के ठहरे हुए हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर और भी गंभीर प्रश्न उठते हैं. 

करीब एक सप्ताह पुराना यह वीडियो अब कॉलेज प्रशासन तक पहुंच चुका है. हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि जी मीडिया ने नहीं की है. मामले की गंभीरता को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से एक जांच कमेटी का गठन कर दिया है, जो पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है. 

रिपोर्टर- दिनेश तिवारी

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Trending news