Jaipur News: जयपुर जिले में नाहरगढ़ की पहाड़ियों में आज 16 अगस्त शनिवार को सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. नाहरगढ़ की खाई में एक नर कंकाल मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है.
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Jaipur News: राजस्थान के जयपुर जिले में नाहरगढ़ की पहाड़ियों में आज 16 अगस्त शनिवार को सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. नाहरगढ़ की खाई में एक नर कंकाल मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है, कंकाल लगभग 100 फीट गहरी खाई में पड़ा हुआ था.
शव का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा जंगली जानवर खा चुके थे. यह कंकाल लगभग एक महीने पुराना बताया जा रहा है. नरसिंह कॉलोनी के पास पहाड़ी पर सुबह टहलने गए युवकों ने खाई में पड़े कंकाल को देख तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर नाहरगढ़ थाना पुलिस पहुंची.
पुलिस ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए सिविल डिफेंस और FSL टीम को बुलाया. टीम ने कंकाल को रिकवर कर फॉरेंसिक जांच के लिए आवश्यक सबूत को जुटाया. एडिशनल DGP नॉर्थ बजरंग सिंह शेखावत ने बताया कि मृतक की पहचान के प्रयास कपड़ों और सामान के आधार पर किया जा रहा है.
कंकाल के साथ जींस, शर्ट, नए जूते और कुछ अन्य वस्तुएं भी मिली हैं, जिनके जरिए मृतक के शिनाख्त की कोशिश की जा रही है. फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि क्या मृतक किसी के साथ गया था या अकेला गया था. साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि किसी थाने में मिसिंग रिपोर्ट दर्ज है या नहीं है.
पुलिस ने DNA सैंपल लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. डॉक्टरों की टीम द्वारा कंकाल की प्राथमिक जांच की जा चुकी है. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम और विस्तृत जांच के लिए मोर्चरी में भेज दिया गया है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!