&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jaipur News: राजस्थान में आज रात 12 बजे से खनन और परिवहन कार्य पूरी तरह से बंद हो जाएगा. इसकी वजह है ऑल राजस्थान स्मॉल माइंस (चेजा पत्थर) लीज होल्डर एसोसिएशन और राजस्थान स्टोन क्रेशर एसोसिएशन द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान.
दोनों संगठनों ने खान विभाग की नीतियों के विरोध में प्रदेशव्यापी हड़ताल की घोषणा की है, जिससे राज्य की करीब 18 हजार खदानें प्रभावित होंगी. इस हड़ताल के दौरान खनन कार्य और खनिज परिवहन पूरी तरह से ठप रहेगा.
स्मॉल माइंस लीज होल्डर एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष योगेश कटारा और स्टोन क्रेशर एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष पवन शर्मा ने बताया कि खान विभाग की कुछ नीतियों को लेकर वे पूर्व में भी विभाग के समक्ष विरोध जता चुके हैं. बावजूद इसके, विभाग ने अभी तक उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया है, जिससे मजबूरन उन्हें अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान करना पड़ा है.
संगठनों ने खान विभाग की कुछ नीतियों के खिलाफ विरोध जताया है, जिनमें FRP, लीज पिलर, ड्रोन सर्वे के बेस और पुराने रिकॉर्ड के आधार पर बनाए जा रहे पंचनामों का विरोध शामिल है. इसके अलावा, खदान संचालक ओवरलोड और SEIAA के नए पौधारोपण आदेश का भी विरोध कर रहे हैं.
दोनों संगठनों का दावा है कि उनकी हड़ताल के कारण राज्य की लगभग 18 हजार खदानें बंद हो जाएंगी, जिससे खनन कार्य पूरी तरह से प्रभावित होगा.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!