जन्माष्टमी पर गोविंद देवजी मंदिर में होंगे विशेष इंतजाम, MLA बालमुकुंद आचार्य ने तैयारियों का लिया जायजा

Janmashtami 2025: जयपुर जिले में हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य ने जन्माष्टमी पर्व से पूर्व राधा गोविंद देवजी मंदिर में तैयारियों का निरीक्षण किया. इस दौरान नगर निगम, पुलिस और डिस्कॉम के अधिकारी उनके साथ मौजूद रहे.

जन्माष्टमी पर गोविंद देवजी मंदिर में होंगे विशेष इंतजाम, MLA बालमुकुंद आचार्य ने तैयारियों का लिया जायजा
Image Credit: Janmashtami 2025

Janmashtami 2025: राजस्थान के जयपुर जिले में हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य ने जन्माष्टमी पर्व से पूर्व राधा गोविंद देवजी मंदिर में तैयारियों का निरीक्षण किया. इस दौरान नगर निगम, पुलिस और डिस्कॉम के अधिकारी उनके साथ मौजूद रहे.

विधायक बालमुकुंदाचार्य ने बताया कि जन्माष्टमी महोत्सव के दौरान लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं. ऐसे में मंदिर प्रशासन, सरकारी तंत्र और स्वयंसेवक मिलकर भक्तों की सुविधा के लिए काम कर रहे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

उन्होंने विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से सेवा कार्यों की जानकारी दी, जिसमें पेयजल की व्यवस्था, सफाई और मार्गदर्शन शामिल है.

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंदिर परिसर और पदमार्ग का भ्रमण कर रूट चार्ट देखा और संबंधित अधिकारियों को सड़क, लाइट, सफाई, सीवर लाइन, यातायात व सुरक्षा व्यवस्था के विशेष इंतजाम करने के निर्देश दिए.

पढ़ें एक और बड़ी खबर

जयपुर में स्वतंत्रता दिवस का जश्न शुरू हो गया है. 15 अगस्त से पहले ही शहर देशभक्ति के रंगों में रंग चुका है. समन्वय वायु ग्रुप ने टोंक रोड स्थित एक निजी होटल में ऐसा कार्यक्रम आयोजित किया, जिसने हर किसी के दिल में देशप्रेम की भावना जगा दी. कार्यक्रम की सबसे खास प्रस्तुति समन्वय वायु ग्रुप की महिलाओं का नृत्य-नाटक रहा.

इस नाटक में भारतीय सैनिकों के साहस, त्याग और बलिदान को जीवंत किया गया. मंच पर कभी सरहद पर डटे जवान नज़र आए, तो कभी उनकी प्रतीक्षा करतीं आंखें. सबसे खास बात ये रही कि ये नाटक ओर डांस महिलाओं ने प्रस्तुत किया और इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद सभी महिलाएं देश भक्ति गानों के साथ झूमती नजर आई.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More