Jaipur: 25 हजार रुपये में खरीदी 3 लाख रुपये की बाइक! AI जनरेटे की फर्जी RC

Jaipur News: राजस्थान के जयपुर में वाहन चोरी की वारदात में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया. आरोपी ने 3 लाख रुपये की कीमत की बाइक 25 हजार रुपये में खरीदी और उसकी नकली आरसी बनाई. 

Jaipur: 25 हजार रुपये में खरीदी 3 लाख रुपये की बाइक! AI जनरेटे की फर्जी RC
Image Credit: Jaipur News

Jaipur News: राजधानी जयपुर की श्याम नगर थाना पुलिस ने वाहन चोरी की वारदात का खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस गिरफ्त में आया आरोपी राकेश है, जिसने 3 लाख रुपये की कीमत की बाइक महज 25 हजार रुपये में खरीदने की बात स्वीकार की है. वहीं, आरोपी के पास से AI जनरेटेड बाइक की फर्जी आरसी भी बरामद की गई है.

श्याम नगर थानाधिकारी दलबीर सिंह ने बताया कि बाइक चोरी के संबंध में परिवादी भानु प्रकाश ने मामला दर्ज कराया था. रिपोर्ट में बताया था कि निर्माण नगर इलाके में उसके घर के बाहर से उसकी यामाहा कंपनी की 3 लाख रुपये की पावर बाइक चोरी हो गई. पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और पूर्व में चालान शुदा आरोपियों से पूछताछ की.

Add Zee News as a Preferred Source

पुलिस ने तकनीकी आधार पर जांच कर आरोपी राकेश को गिरफ्तार किया. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की पावर बाइक भी बरामद की है. प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने 25 हजार रुपये में पावर बाइक खरीदने की बात स्वीकार की.

पुलिस जांच में सामने आया कि वाहन चोर गैंग में शामिल शातिर बदमाशों ने एआई तकनीक का सहारा लेकर बाइक की हूबहू असली दिखने वाली फर्जी आरसी बनाई और राकेश को 25 हजार रुपए में बेच दी. हालांकि जो आरसी बनाई गई, उस तरह की आरसी दिल्ली में बनाई जाती है.

पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसने गिरोह के जिन सदस्यों से चोरी की बाइक खरीदी उनके बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है. माना जा रहा है कि जब पुलिस गिरोह तक पहुंचेगी तो कई बड़े और चौंकाने वाले खुलासे होंगे, जिसके आधार पर आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियां देखने को मिलेगी.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More