Jaipur News: मुहाना थाना पुलिस ने मोटर साइकिल चोरों पर कसा शिकंजा, 15 गाड़ियां बरामद

Jaipur News: राजस्थान में जयपुर की मुहाना थाना पुलिस ने शातिर वाहन चोर परसुराम मीना को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की 11 मोटर साइकिलें बरामद की है. मुहाना थानाधिकारी गुर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि शहर में बढ़ती वाहन चोरी की वारदातों के खुलासे में जुटी पुलिस टीमों ने कई जगह से सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले.
 

Jaipur News: मुहाना थाना पुलिस ने मोटर साइकिल चोरों पर कसा शिकंजा, 15 गाड़ियां बरामद
Image Credit: Jaipur News

Jaipur News: राजधानी जयपुर में बढ़ती वाहन चोरी की वारदातों को लेकर मुहाना थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मुहाना थाना पुलिस ने शातिर वाहन चोर परसुराम मीना को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की 11 मोटर साइकिलें बरामद की है. मुहाना थानाधिकारी गुर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि शहर में बढ़ती वाहन चोरी की वारदातों के खुलासे में जुटी पुलिस टीमों ने कई जगह से सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले.

पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के जरिए वाहन चोरों के आने और जाने का रूट मैप तैयार किया. संदिग्धों का फोटो अन्य जिला पुलिस को भेजकर जानकारी जुटाई गई. इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर मुहाना स्पेशल टीम ने कार्रवाई करते हुए वाहन चोर सुनील और मनोज को गिरफ्तार किया. इन दोनों वाहन चोरों से पुलिस ने 15 मोटर साइकिलें बरामद की. आरोपियों से हुई पूछताछ के दौरान पुलिस के हाथ शातिर वाहन चोर परसुराम मीना का एक महत्वपूर्ण इनपुट लगा. इनपुट को डेवलप करने के बाद पुलिस आरोपी तक पहुंची और आरोपी परसुराम मीना को गिरफ्तार कर लिया.

Add Zee News as a Preferred Source

शातिर वाहन चोर परसुराम मीना गैंग का सरगना

पुलिस की गिरफ्त में आया शातिर वाहन चोर परसुराम मीना गैंग का सरगना है. आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की. प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने एक साल में करीब 50 मोटर साइकिलें चुराना कबूल किया है. परसुराम मीना अपनी गैंग के साथ गांव से सांगानेर, मुहाना और मानसरोवर इलाके में घूमकर रेकी करता. मौका पाकर बाइक चुराता और चोरी की बाइक अपने गांव या जयपुर में छिपा देता. कुछ दिनों बाद टोंक, बूंदी या अन्य ग्रामीण इलाकों में ग्राहक तलाश कर उनसे उनकी किसी परिचित की बाइक की आरसी मंगवाता.

मिटा देता था बाइक के इंजन और चेचिस नंबर

आरोपी द्वारा जिस मॉडल की बाइक चुराई जाती उसी मॉडल की बाइक की आरसी ग्राहक से मंगवाई जाती. फिर चुराई गई बाइक के इंजन और चेचिस नंबर मिटा उसमें मंगाई गई आरसी के इंजन नंबर व चेचिस नंबर गोद दिए जाते. इसके बाद चोरी की बाइक को सस्ते दामों में ग्राहक को बेच दिया जाता. 1 लाख तक की कीमत की बाइक महज 15 से 20 हजार रुपये में ग्राहक को बेच दी जाती. आरोपी अपने गिरोह के साथ मिलकर बीएस–6 मॉडल की नई बाइक ही चुराता और वही मॉडल की बाइक चुराई जाती जो गांव में ज्यादा लोकप्रिय है.


फिलहाल पुलिस गैंग के सरगना परसुराम से पूछताछ कर गैंग में शामिल अन्य साथियों की तलाश में जुटी है. वहीं आरोपी से पूछताछ कर चोरी की अन्य बाइकों को भी तलाशने का प्रयास किया जा रहा है. माना जा रहा है कि पूछताछ में कई वारदातों का खुलासा हो सकता है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jaipur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More