Jaipur News: बम धमाके में अपने पिता को खोने वाली मुस्कान के घर फिर लौटी खुशियाँ

Jaipur News: 16 साल पहले हुए बम धमाके में अपने पिता को खोने वाली मुस्कान की जिंदगी में 16 साल बाद खुशियां लौटीं. गुरुवार को आमेर कुंडा स्थित एक रिसोर्ट में मुस्कान तंवर की शादी पूरी शान शौकत से हुई. बीते कई दिन से पदाधिकारी और परिवारजन शादी की तैयारियों में जोर शोर से जुटे हुए थे. राजस्थान प्रदेश पंजाबी महासभा, सर्वमंगल सेवा समिति, आर्य समाज आदर्शनगर की ओर से बम धमाके की पीड़ित परिवारों की यह दसवीं बेटी की शादी थी.
Jaipur News: बम धमाके में अपने पिता को खोने वाली मुस्कान के घर फिर लौटी खुशियाँ
Image Credit: