&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jaipur News: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु ग्रह को ज्ञान, बुद्धि, धन, धर्म और भाग्य का कारक माना जाता है. यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में गुरु कमजोर हो, तो उसे शिक्षा, विवाह, संतान, करियर और व्यापार में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में बृहस्पति देव की नियमित पूजा और व्रत करने से गुरु ग्रह के शुभ प्रभाव बढ़ते हैं और जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं. इसी विश्वास के चलते आज बृहस्पतिवार को मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जा रहा है.
आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिलता
मंदिरों में श्रद्धालु पीले वस्त्र धारण कर, पीले फूल, चने की दाल, हल्दी, गुड़ और पीले फल अर्पित कर रहे हैं. कई स्थानों पर बृहस्पति देव के मंत्रों का जाप और कथा का पाठ भी किया जा रहा है. श्रद्धालुओं का कहना है कि बृहस्पति देव की पूजा से न केवल मानसिक शांति मिलती है, बल्कि आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिलता है.
व्यापार और करियर में उन्नति के मार्ग खुलते
श्रद्धालुओं के बीच यह भी मान्यता है कि यदि बृहस्पति देव के मंदिर में लगातार पांच गुरुवार टोकरी चढ़ाई जाए, तो मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है. इस टोकरी में पूजा सामग्री के साथ पीली वस्तुएं रखी जाती हैं और पूरे विधि-विधान से भगवान को अर्पित की जाती हैं. भक्तों का विश्वास है कि पांच बार टोकरी चढ़ाने से शिक्षा में सफलता, ज्ञान की वृद्धि, विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं, संतान सुख प्राप्त होता है और व्यापार और करियर में उन्नति के मार्ग खुलते हैं.
बृहस्पति देव का आशीर्वाद मांग रहे
मंदिरों में पहुंचे श्रद्धालुओं का कहना है कि वे अपनी-अपनी मनोकामनाएं लेकर बृहस्पति देव के चरणों में पहुंचे हैं. कोई शिक्षा और नौकरी में सफलता की कामना कर रहा है, तो कोई विवाह और संतान सुख के लिए प्रार्थना कर रहा है. व्यापार से जुड़े लोग भी आर्थिक मजबूती और तरक्की के लिए बृहस्पति देव का आशीर्वाद मांग रहे हैं.
बृहस्पतिवार को बृहस्पति देव की पूजा प्रदेशभर में श्रद्धा और आस्था के साथ की जा रही है. श्रद्धालुओं का विश्वास है कि सच्चे मन से की गई पूजा से गुरु देव की कृपा अवश्य प्राप्त होती है और जीवन की अनेक समस्याओं का समाधान होता है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jaipur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!