Jaipur News: जल जीवन मिशन घोटाले में ED की चार्जशीट चौंकाने वाला ख़ुलासा हुआ है.900 करोड के घोटाले में नए नाम सामने आए है. पूर्व मंत्री महेश जोशी के साथ 18 जनों को आरोपी बनाया है.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Jaipur News: जल जीवन मिशन घोटाले में ED की चार्जशीट चौंकाने वाला ख़ुलासा हुआ है. 900 करोड के घोटाले में नए नाम सामने आए है. पूर्व मंत्री महेश जोशी के साथ 18 जनों को आरोपी बनाया है. ईडी ने विशेष अदालत में इन आरोपियों के खिलाफ चालान पेश किया है.लेकिन अभी भी ईडी की जांच जारी है जिसमें ओर बडे खुलासे हो सकते है.
जल जीवन मिशन घोटाले की चार्जशीट में नए खुलासे हुए है. ईडी ने विशेष अदालत में चालान पेश किया,जिसमें कई नए नाम सामने आए है. ईडी ने चार्जशीट में 18 जनों को आरोपी बनाया है. पूर्व मंत्री महेश जोशी के ख़िलाफ़ 320 पेजों की चार्जशीट कोर्ट में पेश की है. इस चार्जशीट में महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी को भी आरोपी बनाया है.
सूत्रों की मुताबिक ईडी ने चार्जशीट में महेश जोशी और उनके करीबी संजय बडाया पर कमीशन की राशि से प्रॉपर्टी खरीदने का दावा किया. दो टैंडरों के कमीशन से महेश जोशी ने 3.30 करोड़ और उनके करीबी संजय बडाया ने 2.10 करोड की संपत्ति खरीदी है. कुल 5.40 करोड की संपत्ति का ब्योरा ईडी ने कोर्ट में पेश किया है. यह दोनों संपत्ति रामचंद्र इंडस्ट्रीज एरिया और विमलपुरा में खरीदी थी. अब तक ईडी ने करीब 47 करोड की संपत्तियां अटैच की है.
ईडी की चार्जशीट में श्री श्याम और गणपति ट्यूबवेल फर्म के साथ साथ कई इंजीनियर्स को आरोपी बनाया है, जिसमें एक्सईएन मायालाल सैनी,एईएन प्रदीप कुमार,रिटायर्ड अधीक्षण अभियंता महेंद्र प्रकाश सोनी का नाम शामिल था. महेश जोशी,रोहित जोशी,संजय बडाया,मुकेश पाठक,राकेश सिंह,प्रवीण कुमार, मलकट सिंह,विशाल सक्सेना,सुमंगलम लैंडमार्क का नाम शामिल था. वहीं हिमांशु रावत,नमन खंडेलवाल,तन्मय गोयल,हेमराज गुप्ता को भी ईडी ने आरोपी बनाया है. ये प्राइवेट व्यक्ति है,जिनका लिंक प्रॉपर्टी से है.
जेजेएम घोटाले में ईडी की जांच में कई इंजीनियर्स शामिल है. ऐसे में आने वाले दिनों में ईडी की गिरफ्त में पीएचईडी की इंजीनियर्स आ सकते है. वहीं फर्जी पैमेंट की भी ईडी जांच कर रही है, जिसमें बहुत से इंजीनियर्स के नाम शामिल हो सकते है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!