&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
NSUI protest: राजस्थान के जयपुर में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर एनएसयूआई ने आज राजधानी जयपुर में बड़ा प्रदर्शन किया. प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ के नेतृत्व में प्रदेश भर के कोने-कोने से जुटे पदाधिकारियों ने छात्रसंघ चुनाव करवाने की पुरजोर मांग की. तमाम कार्यकर्ता शहीद स्मारक पर एकत्रित हुए छात्रसभा का आयोजन किया.
सभा में एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित करीब आधा दर्जन से ज्यादा कांग्रेस के विधायक व कई पूर्व विधायक व छात्र नेता शामिल हुए. इस दौरान सभी ने एक सुर में छात्र संघ चुनाव शुरू करवाने की मांग की.
पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने युवाओं को संबोधित करते हुए कि हमें धैर्य सहनशीलता व सौम्यता के साथ आगे बढ़ना चाहिए. छात्रसंघ चुनाव को लेकर उन्होंने प्रदेश सरकार पर भी निशाना साधा. सचिन पायलट ने कहा कि प्रदेश सरकार छात्रों को चुनाव के नाम पर गुमराह कर रही है. उन्हें कहा कि सरकार को छात्रसंघ चुनाव तुरंत करवा कर युवाओं को राहत प्रदान करनी चाहिए.
सरकार को डर है कि छात्रसंघ चुनाव में विद्यार्थी परिषद की हार नहीं हो जाए. पायलट ने कहा कि हार जीत अलग मैटर है लेकिन चुनाव प्रक्रिया छात्रों के हित में होनी चाहिए. छात्र संघ चुनाव लोकतंत्र की पहली सीढ़ी है. लोकतंत्र में अपना करियर बनाने वाले उन छात्रों के लिए छात्र संघ चुनाव बहुत जरूरी है.
ऐसे में सरकार को जल्द से जल्द छात्रसंघ चुनाव बहाल करने चाहिए. छात्र सभा के बाद तमाम NSUI के पदाधिकारी सचिन सचिन पायलट की अगुवाई में सीएम हाउस घेराव के लिए रवाना हो गए, हालांकि दर्जनों की तादाद में एकत्रित पुलिस के जवानों ने ऐसे पदाधिकारी को थ्री लेयर सिक्योरिटी से बाहर नहीं निकलने दिया.
कुछ देर की हुई धक्का मुक्की के बाद से का प्रदर्शन समाप्त हो गया, हालांकि इस धक्का मुक्की के दौरान पुलिस को वाटर कैनन का उपयोग करना पड़ा, लेकिन पुलिस पर NSUI कार्यकर्ताओं के बीच हुई धक्का मुक्की के बाद एसआई का प्रदर्शन समाप्त हो गया.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!