जयपुर में सोना-चांदी खरीदने का सुनहरा मौका, कीमतों में बड़ी गिरावट

Gold-Silver Price Update:आज जयपुर में सोने के दाम ₹500 प्रति 10 ग्राम और चांदी के दाम ₹1.64 प्रति ग्राम गिरे हैं, जिससे खरीदारों को बड़ी राहत मिली है.

जयपुर में सोना-चांदी खरीदने का सुनहरा मौका, कीमतों में बड़ी गिरावट
Image Credit: Jaipur Gold Silver Price

Jaipur Gold Silver Price: जयपुर के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव के बाद आज बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. यह बदलाव उन लोगों के लिए अच्छी खबर है जो आने वाले दिनों में शादी या त्योहारों के लिए सोने-चांदी के आभूषण खरीदने की योजना बना रहे हैं.

सोने के दाम में कमी
आज जयपुर में 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत ₹1,02,648 प्रति 10 ग्राम है. वहीं, 22 कैरेट सोने का दाम ₹94,566 और 18 कैरेट सोने का दाम ₹77,373 प्रति 10 ग्राम चल रहा है. शुद्ध सोने की कीमतों में भी कमी आई है, जिससे खरीदारों को राहत मिली है. कल जो सोना ₹1,03,561 प्रति 10 ग्राम था, वह आज ₹1,03,061 हो गया है, यानी सिर्फ एक दिन में इसके भाव में ₹500 की कमी आई है.

Add Zee News as a Preferred Source

चांदी के भाव गिरे
वहीं, चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है. आज एक किलोग्राम चांदी का भाव ₹1,17,504 है. प्रति ग्राम के हिसाब से बात करें तो आज चांदी ₹117.50 पर उपलब्ध है, जबकि कल इसकी कीमत ₹119.14 प्रति ग्राम थी. इस तरह, चांदी की कीमत में प्रति ग्राम ₹1.64 की कमी आई है.

खरीदने का सुनहरा मौका
सराफा विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक आर्थिक स्थितियों में अस्थिरता के कारण कीमती धातुओं के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव आ रहा है. फिलहाल, कीमतों में आई यह कमी निवेशकों और आम ग्राहकों दोनों के लिए एक सुनहरा मौका हो सकती है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Arti Patel

Arti Patel

आरती पटेल(Arti Patel) ज़ी राजस्थान न्यूज़ में Trainee Editor के रूप में कार्यरत हैं और भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से PG Diploma (Hindi Journalism) किया है.अपने करियर की शुरुआत उन्होंने डिजिटल मीडिया से की थी.1 साल 4 महीने के पत्रकारिता करियर में उन्होंने लोकल, क्राइम, हेल्थ, पॉलिटिकल, वायरल, ट्रैवल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न क्षेत्रों (बीट) पर काम किया है. इससे पहले वह United News of India (UNI), Delhi में इंटर्नशिप कर चुकी हैं और TV7 Bharat में Trainee Social Media Manager के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. हेडलाइन लेखन, एडिटिंग (संपादन) और कंटेंट पैकेजिंग उनकी प्रमुख खासियत हैं.
Read More