Jaipur News: शाहपुरा में जर्जर भवनों पर नगरपरिषद का सख्त रुख, कार्रवाई करते हुए कए ध्वस्त

Jaipur News: शाहपुरा में नगर परिषद का बुलडोजर गरजा! जर्जर भवनों को किया जा रहा ध्वस्त, संपत्ति मालिकों की अनदेखी पर प्रशासन की कार्रवाई. लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ होगी एफआईआर दर्ज.

Jaipur News: शाहपुरा में जर्जर भवनों पर नगरपरिषद का सख्त रुख, कार्रवाई करते हुए कए ध्वस्त
Image Credit: Jaipur News

Jaipur News: जयपुर जिले के शाहपुरा शहर में कई सालों से खड़े जानलेवा खंडहरों पर अब शाहपुरा नगरपरिषद ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है. जनसुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए नगरपरिषद ने जर्जर व खतरनाक भवनों को ध्वस्त करने की कार्रवाई की जा रही है.

नगरपरिषद आयुक्त शुभम गुप्ता ने बताया कि शहरभर में चिन्हित किए गए 20 जर्जर भवनों में से कई को नोटिस देने के बावजूद स्वेच्छा से नहीं गिराया गया. उन्होंने कहा कि अब ऐसी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

Add Zee News as a Preferred Source

कार्रवाई की शुरुआत हो चुकी है, और पहले चरण में कई खंडहरों को ध्वस्त किया गया है, जबकि शेष पर कार्रवाई जारी रहेगी . प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि किसी भवन मालिक ने अब भी चेतावनी को नजरअंदाज किया, तो एफआईआर दर्ज कर कानूनी शिकंजा कसा जाएगा.

आयुक्त के मुताबिक, इन खंडहरों से स्कूली बच्चों, राहगीरों और रहवासियों की सुरक्षा खतरे में थी. नगरपरिषद की इस सक्रियता को लेकर नागरिकों में राहत की लहर है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि यदि यह कार्रवाई समय रहते नहीं होती, तो कोई बड़ी अनहोनी टलना मुश्किल था.


राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Bharatpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!


ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज, Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत है. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर की खबरों में खास दिलचस्पी. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनाव और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बयान पर नजर. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करने में मजा आता है. इसके अलावा कंटेंट को पैकेजिंग करके परोसना इनकी खासियत है. डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव. इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है और वर्तमान में मेरठ कॉलेज से LLB की पढ़ाई कर रहे हैं. खबरों की गंध सूंघने और उसे सबसे पहले, सबसे तेज परोसने का जुनून. यही अंश राज हैं