Jaipur News: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पूरे राज्य में SIR चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा. इसका मूल उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और पारदर्शी बनाना है, ताकि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे और कोई भी अपात्र व्यक्ति सूची में शामिल न हो. एसआईआर अभियान के तहत ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएंगे.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jaipur News: बिहार के बाद अब राजस्थान में भी मतदाता सूचियों से अपात्र नामों को हटाने और पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) शुरू किया जा रहा है. इसको लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन की अध्यक्षता में दो संभाग की हुई बैठक में यह बात कही. इस महाअभियान की रणनीति और कार्ययोजना पर विस्तार से मंथन किया गया.
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि यह कार्यक्रम भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पूरे राज्य में चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा. इसका मूल उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और पारदर्शी बनाना है, ताकि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे और कोई भी अपात्र व्यक्ति सूची में शामिल न हो. एसआईआर अभियान के तहत ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएंगे.
इन हेल्प डेस्क पर नियुक्त कार्मिकों को एसआईआर की प्रक्रिया, दिशा-निर्देशों और नियमों की समुचित जानकारी दी जाएगी, ताकि आमजन को सही और त्वरित सहायता मिल सके. महाजन ने निर्देश दिए कि इस कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक मानव संसाधनों - जैसे बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ), सूचना सहायक, पर्यवेक्षक की समय रहते नियुक्ति सुनिश्चित की जाए. साथ ही स्वयंसेवकों का चयन कर उन्हें विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जाए, जिससे वे अभियान के दौरान मतदाता सूची शुद्धिकरण की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभा सकें.
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए विशेष निरीक्षण दलों का गठन कर रैंडम चेकिंग कराई जाएगी. इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता छूटे नहीं और अपात्र व्यक्ति सूची में रह न जाए. इस अभियान को लेकर निर्वाचन विभाग की ओर से प्रेस नोट भी जारी किया गया है, जिसमें बताया गया कि फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के इस विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के साथ आगामी चुनावी तैयारियों को भी मजबूती दी जाएगी.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jaipur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!