Pakistani Spy Arrested: राजस्थान इंटेलिजेंस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जैसलमेर के रोजगार कार्यालय में कार्यरत सहायक प्रशासनिक अधिकारी शकुर खान को गिरफ्तार किया है.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Pakistani Spy Arrested in Jaipur: राजस्थान इंटेलिजेंस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जैसलमेर के रोजगार कार्यालय में कार्यरत सहायक प्रशासनिक अधिकारी शकुर खान को जासूसी के गंभीर आरोप में गिरफ्तार किया है. उस पर आरोप है कि वह पाकिस्तान को भारत से जुड़ी सामरिक महत्व की गोपनीय सूचनाएं भेज रहा था.
शकुर खान की गतिविधियां काफी समय से संदिग्ध पाई जा रही थी. इसी के चलते सुरक्षा एजेंसियों द्वारा उस पर कड़ी निगरानी रखी जा रही थी. निगरानी के दौरान यह जानकारी सामने आई कि शकुर खान पाकिस्तान दूतावास में कार्यरत कुछ व्यक्तियों विशेषकर अहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश और सोहेल कमर के साथ लगातार संपर्क में था.
गौरतलब है कि दानिश को पहले ही भारत सरकार द्वारा अवांछित व्यक्ति घोषित कर वापस पाकिस्तान भेजा जा चुका है. शकुर खान से जयपुर में केंद्रीय पूछताछ केंद्र पर सभी खुफिया एजेंसियों द्वारा विस्तार से पूछताछ की गई. पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि वह जैसलमेर के रोजगार कार्यालय में सहायक प्रशासनिक अधिकारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त है.
जांच में सामने आया कि उसने दानिश की मदद से कई बार पाकिस्तान का वीजा प्राप्त किया और पाकिस्तान की यात्राएं की. पाकिस्तान प्रवास के दौरान शकुर खान पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) के एजेंटों से संपर्क साधने का आरोप है.
आरोप है कि वह आईएसआई के बताए अनुसार, भारत लौटकर सामरिक महत्व की सूचनाएं इकट्ठा करता था और उन्हें व्हाट्सएप जैसे माध्यमों से पाकिस्तान तक पहुंचाता था. शकुर खान के खिलाफ शासकीय गुप्त बात अधिनियम 1923 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है.
आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद सीजेएम प्रथम कोर्ट में पेश कर 10 दिन की रिमांड मांगी गई और कोर्ट ने आरोपी को 7 दिन की रिमांड पर पुलिस को सौंपा है. गौरतलब है की आरोपी पूर्व में कांग्रेस नेता सालेह मोहम्मद का पीए भी रह चुका है. फिलहाल गिरफ्त में आए आरोपी से पूछताछ जारी है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!