REET 2024 Date: 16 दिसंबर से होगी REET की आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें परीक्षा की तारीख

राजस्थान टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (रीट 2024) का नॉटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान ने बताया है कि रीट परीक्षा फरवरी 2025 को होगी. जबकि REET 2024 का आवेदन 16 दिसंबर 2024 से बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajduboard.rajasthan.gov.in पर किया जाएगा.

REET 2024 Date: 16 दिसंबर से होगी REET की आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें परीक्षा की तारीख

Jaipur News: राजस्थान टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (रीट 2024) का नॉटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान ने बताया है कि रीट परीक्षा 27 फरवरी 2025 को होगी. जबकि REET 2024 का आवेदन 16 दिसंबर 2024 से बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajduboard.rajasthan.gov.in पर किया जाएगा.

अभ्यर्थी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इस बार परीक्षा 27 फरवरी 2025 को आयोजित की जाएगी. हालांकि, यदि परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होती है, तो परीक्षा को एक और दिन बढ़ाया जा सकता है.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

इस बार रीट परीक्षा के पैटर्न में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं. परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी और इसमें पांचवां विकल्प (पांचवा ऑप्शन) शामिल किया गया है. यह बदलाव परीक्षा को अधिक पारदर्शी और सटीक बनाने के उद्देश्य से किया गया है. रीट 2024 परीक्षा दो अलग-अलग स्तरों (लेवल) की होगी, जो एक ही दिन में दो पारियों में आयोजित की जाएंगी.

प्राथमिक स्तर (लेवल 1) और उच्च प्राथमिक स्तर (लेवल 2) की परीक्षाएं अलग-अलग समय पर होंगी. यह व्यवस्था सुनिश्चित करेगी कि दोनों परीक्षाओं के संचालन में कोई परेशानी न हो. परीक्षा प्रत्येक जिला मुख्यालय पर आयोजित की जाएगी. बोर्ड ने यह भी सुनिश्चित किया है कि परीक्षा को सफलता पूर्वक संचालित करने के लिए सख्त सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे. परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और निगरानी के लिए विशेष टीमें तैनात की जाएंगी.

Trending news