Jaipur News: उदयपुर जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया, जहां एक टीचर ने परीक्षा के दौरान छात्र से मुर्गा मंगवाया और फिर उसी से मुर्गा कटवाया. शिक्षा मंत्री मदन दिलावार के निर्देश पर शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है.

Jaipur News: राजस्थान के उदयपुर जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया, जहां एक टीचर ने परीक्षा के दौरान छात्र से मुर्गा मंगवाया और फिर उसी से मुर्गा कटवाया. ऐसे में शिक्षा मंत्री मदन दिलावार के निर्देश पर शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है.
यह हैरान कर देने वाली घटना सोशल मीडिया पर वायरल होने पर शिक्षक मुर्गा लेकर मौके से भाग गया. यह पूरा मामला उदयपुर जिले के जनजाति इलाके कोटड़ा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सावन क्यारा का है.
जहां कक्षा 9वीं के एक छात्र राहुल कुमार पारगी पर शिक्षक मोहनलाल डोडा ने दबाव बनाया और स्कूल में मुर्गा कटवाया और साफ करवाया. उस वक्त छात्र राहुल कुमार पारगी स्कूल में अंग्रेजी का पेपर दे रहा था.
जब इस घटना की जानकारी गांववालों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को मिली तो उन्होंने मामले को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. साथ ही शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. गांववालों ने कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी और उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत को शिकायत दी.
वहीं, छात्र राहुल कुमार पारगी ने इस मामले को लेकर बताया कि शनिवार को मैं अंग्रेजी का पेपर दे रहा था. इसी दौरान टीचर क्लास में आए और मुझे मुर्गा काटने का कहने लगे और मुझे अपने साथ ले गए. राहुल कुमार पारगी ने कहा कि मैंने उनको मुर्गा काटकर दिया.
जब शिक्षक मोहनलाल डोडा स्कूल में छात्र से मुर्गा कटवा और साफ करवा रहा था. इस दौरान लोगों ने छात्र का मुर्गा साफ करते हुए फोटो खींची और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी. इसके बाद शिक्षक मुर्गा लेकर स्कूल से फरार हो गया.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!