Rajasthan News: शिक्षा विभाग ने निर्वाचन विभाग के साथ एमओयू किया किया है. जिसमें 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को अब मतदाता जागरूकता का पाठ पढ़ाया जाएगा व निर्वाचन विभाग की कार्यप्रणाली की जानकारी दी जाएगी.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: राजस्थान में शिक्षा विभाग ने निर्वाचन विभाग के साथ एमओयू किया किया है. शिक्षा सचिव कृष्ण कुणाल व निर्वाचन विभाग के कमिश्नर नवीन महाजन के मौजूदगी में यह MOU किया गया, जिसमें 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों को अब मतदाता जागरूकता का पाठ पढ़ाया जाएगा व निर्वाचन विभाग की कार्यप्रणाली की जानकारी दी जाएगी.
मुख्य निर्वाचन आयुक्त नवीन महाजन ने बताया कि प्रदेश के सरकारी व निजी स्कूलों में बच्चों को निर्वाचन के लिए जागरूक करने के लिए निर्वाचन जागरूकता क्लब का गठन किया जाएगा, जो कि सभी बच्चों को निर्वाचन संबंधित पूरी जानकारी देंगे. शिक्षा सचिव कृष्ण बनाने में बताया कि इसके लिए स्कूलों में जागरूकता क्लब को एक्टिव किया जाएगा.
इस क्लब में स्कूली बच्चों को शामिल किया जाएगा, जो कि असेंबली में बच्चों को निर्वाचन जागरूकता का पाठ पढ़ाएंगे, जो बच्चे 16-17 वर्ष के हैं उन्हें अपना पहचान पत्र बनवाने में आसानी रहेगी. वह मताधिकार की जानकारी मिलेगी और जो बच्चे 18 वर्ष के हो चुके हैं उन्हें अपना वोटर आईडी कार्ड बनाने का भी मौका मिलेगा.
ऐसे में स्कूली बच्चों को ही निर्वाचन विभाग के कार्य प्रणाली समझाई जाएगी व उन्हें मताधिकार के लिए जागरूक किया जाएगा, तो भविष्य के वोटर को अपने मताधिकार के लिए पूरी तरह जागरूकता मिलेगी. शिक्षा सचिव कृष्ण कुणाल ने बताया कि इन क्लबों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जाएगी.
इसके लिए शाला दर्पण व प्राइवेट स्कूल पोर्टल पर भी मॉड्यूल उपलब्ध करवाया गया है. इस एमओयू का उद्देश्य स्कूली स्तर पर बच्चों को मताधिकार के लिए जागरूक करना व लोकतांत्रिक मूल्यों का समावेश करना है. इस दौरान यूथ चला बूथ पर पोस्ट का विमोचन भी किया गया.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!