Jaipur News: पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या, 2 महीने पहले ही बना था पिता

Jaipur News: राजधानी के जयसिंहपुरा खोर थाना इलाके में सरेराह एक युवक की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. हटवाड़ा पुलिस चौकी के पास पत्थर से सिर कुचल कर गोविंद प्रजापत की निर्मम हत्या कर दी. 

Jaipur News: पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या, 2 महीने पहले ही बना था पिता

Jaipur News: राजस्थान के जयपुर में पत्थर से कुचलकर एक युवक का मर्डर कर देने की वारदात सामने आई. युवक ड्यूटी पर जा रहा था तभी शनिवार सुबह 10 बजे बदमाशों ने उस पर जानलेवा हमला किया और उसे मौत के घाट उतारा.

मिली जानकारी के अनुसार, हमाल करने वाले बदमाश और कोई नहीं बल्कि युवक की पत्नी के रिश्तेदार थे, जो लव मैरिज करने से नाराज थे. फिलहाल पुलिस ने मर्डर के शक में ससुराल पक्ष के कुछ लोगों को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ कर रही है.

वहीं, जयसिंहपुरा खोर पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से सबूत इकट्ठे किए. पुलिस ने मर्डर में इस्तेमाल किए गए खून से सने मिले मोटे पत्थर को जब्त किया. साथ ही पुलिस ने SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी में पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

जयसिंहपुरा खोर थाना पुलिस ने बताया कि जयसिंहपुरा खोर के पशु हटवाड़ा के रहने वाले गोविंद प्रजापत का मर्डर हुआ, जिसने एक साल पहले पायल सैनी से लव-मैरिज की थी. इसके बाद गोविंद अपनी पत्नी पायल के साथ परसवाली ढाणी के पास सप्तऋषि कॉलोनी में रह रहा था. गोविंद के घर और ससुराल में सिर्फ एक किलोमीटर की दूरी थी. बीते लम्बे समय से गोविंद जलेब चौक के पास चाय की दुकान चला रहा था. लगभग 2 महीने पहले ही उनके घर एक बेटी का जन्म हुआ था.

21 जून शनिवार सुबह गोविंद हर रोज की तरह बाइक लेकर घर से जा रहा था. वहीं, रास्ते में अज्ञात हमलवारों ने उस को घेरा और उस पर जानलेवा हमला किया. बदमाशों ने रोड पर पटककर गोविंद से मारपीट की और बड़े पत्थर से गोविंद का सिर कुचलकर उसका मर्डर कर डाला. पुलिस सूचना मिलने पर वहां पहुंची लेकिन उससे पहले हत्यारे वहा से भाग गए. गोविंद के शव के पास एक बैग मिला, जिसमें पासबुक, पैसे और गले में पहनने का जंतर था.

इस मामले में मृतक की मां रजनी प्रजापत ने गोविंद के ससुरालवालों पर आरोप लगाते हुए हत्या की शिकायत दी है. मां रजनी प्रजापत ने कहा कि गोविंद और पायल ने अपनी मर्जी से शादी की थी, जिससे पायल के घरवाले नाराज थे, जिन लोगों ने गोविंद और हमारे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी थी. मां ने कहा कि मुझे शक गोविंद ही हत्या रणजीत, ओमप्रकाश, अजय और उनके अन्य घरवालों ने मिलकर की है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ये भी पढ़ें-

Trending news